Events in Bhagalpur Today, 26th February 2020, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. बुधवार 26th February 2020 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी।
Events in Bhagalpur Today. बुधवार 26th February 2020 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। अाज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे नवगछिया में रहेंगे। वे यहां भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में बैठक करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल करेंगे। बैठक दो बजे प्रारंभ होगी। इस बैठक में नवमनोनीत सभी जिला इकाई के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।
व्याख्यान : एसएम कॉलेज में टिकाऊ खेती पर व्याख्यान 11 बजे से
सेमिनार : टीएमबीयू के बॉटनी विभाग में जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार का दूसरा दिन समय 11 बजे
चौपाल : लोजपा नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक प्राणवती लेन, न्यू विक्रमशिला कॉलोनी, तिलकामांझी में 4 बजे से
पीसीसी सड़क का उद्घाटन : सबौर प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत अंतर्गत ज्योति विहार में, उद्घाटन 4 बजे विधान पार्षद डॉ एनके यादव करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार वर्मा हैं। यह जानकारी कुमार नीलराज ने दी।
जन चौपाल : बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में नवादा के सांसद चंदन सिंह एक बजे से जन चौपाल लगाएंगे। चंदन सिंह नवादा लोकसभा सीट के लोजपा के सांसद हैं।
जनसभा : विधानसभा चुनाव को लेकर, बिहपुर डाकबंगला परिसर में, 12 बजे से, जनसभा में पप्पू देव मौजूद रहेंगे।
जैविक खेती पर चर्चा : मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज में कृषक सेमिनार में वैज्ञानिक करेंगे जैविक खेती पर चर्चा, 09 बजे।
मिशन इंद्रधनुष 2 : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे, राज्यसभा सांसद कहकशा परवीन और भागलपुर लोकसभा सांसद अजय मंडल करेंगे मिशन इंद्रधनुष 2 का शुभारंभ। सैंडिस कंपाउंड में 11 बजे।
आज से लगेगा दिव्यांग सेवा शिविर
नया बाजार स्थित मोती मातृ सेवा सदन में रेड स्वस्तिक सोसाइटी द्वारा बुधवार से 30 अप्रैल तक दिव्यांग सेवा शिविर लगाया जाएगा। महासचिव प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 12 बजे दोपहर तक दिव्यांगों का निबंधन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड के साथ एक सहयोगी भी लाना अनिवार्य है। जांच के बाद कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स, व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल इत्यादि का भी वितरण होगा। इसके संयोजक श्रवण बाजोरिया व सह संयोजक रोहित बाजोरिया और विनय डोकानियां होंगे। शिविर के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे।
पुलिस सप्ताह : 26 फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।