Move to Jagran APP

चैंबर चुनाव में भिवानीवाला गुट ने लहराया परचम, इस बार कैबिनेट में होंगे 10 नए चेहरे

चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में अशोक भिवानीवाला गुट का परचम लहराया। वर्तमान महासचिव अशोक भिवानीवाला के पक्ष के कुल 24 उम्मीदवारों में से 18 ने जीत दर्ज की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 04:32 PM (IST)
चैंबर चुनाव में भिवानीवाला गुट ने लहराया परचम, इस बार कैबिनेट में होंगे 10 नए चेहरे

भागलपुर [जेएनएन]। चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी चुनाव में पूर्ण बहुमत लाने के बाद अशोक भिवानीवाला की टीम की ओर से धन्यवाद पद यात्रा निकाली गई। जगह-जगह विजयी प्रत्याशियों को फूल देकर स्वागत किया गया। धन्यवाद पद यात्रा कोतवाली चौक से निकली। कोतवाली चौक पर पूर्व मेयर दीपक भुवानिया ने सभी का अभिनंदन किया। स्टेशन चौक पर दवा एसोसिएशन, वेरायटी चौक पर उप महापौर राजेश कुमार वर्मा ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस बार चैंबर चुनाव में काफी उलट फेर हुआ। इस चुनाव में अशोक भिवानीवाला सहित उनके गुट के सदस्यों ने बाजी मार ली है। 

loksabha election banner

वहीं, सोना पट्टी में सोनकार संघ, सूता पट्टी में जैन समाज, महादेव सिनेमा के पास लायन गोल्ड क्लब और खलिफाबाग चौक पर मोबाइल विक्रेता संघ की ओर से विजयी प्रत्याशियों की हौसला आफजाई की गई। अशोक भिवानीवाला ने कहा कि जीत के हकदार यहां के व्यापारी हैं, उन्होंने जो भरोसा किया है। उस पर सौ फीसद खड़ा रहूंगा। व्यापारियों के हर घड़ी में साथ रहूंगा। श्रवण बाजोरिया ने कहा कि पूरी टीम सभी को एक साथ लेकर चलेगी। चुनाव में वोटरों ने टीम पर जो भरोसा जताया है उन्हें धन्यवाद करते हैं। पवन झुनझुनवाला ने पूरी टीम को बधाई दी और बेहतर काम करने की कामना की। उधर, केंद्रीय रेलवे रेल संघ की ओर से नगर के होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी को सम्मानित किया गया। नए कार्यकाल के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर अशोक भिवानीवाला, पूर्व मेयर दीपक भुवानिया, डॉ. शंभू दयाल खेतान, जॉनी संथालिया सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

चैंबर चुनाव में अशोक भिवानीवाला गुट का लहराया परचम

इस्र्टन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में अशोक भिवानीवाला गुट का परचम लहराया। चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर रात दो बजे आया था। वर्तमान महासचिव अशोक भिवानीवाला के पक्ष के कुल 24 उम्मीदवारों में से 18 ने जीत दर्ज की। वोट का अंतर भी दूसरे पक्ष के मुकाबले दो सौ से ज्यादा रहा। अशोक भिवानीवाला को 632, श्रवण बाजोरिया को 553, पुनित चौधरी को 602, मनीष बुचासिया को 542, अभिषेक डालमिया को 509 वोट मिले। इसी तरह अन्य 18 सदस्यों का आंकड़ा भी 400 से ऊपर रहा।

चैंबर में सरकार बनाने के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। मतगणना में भिवानीवाला गुट को बहुमत से पांच सदस्य ज्यादा विजय हुए। सत्र 2019-22 के लिए चैंबर अध्यक्ष पद पर अशोक भिवानीवाला, उपाध्यक्ष पद पर श्रवण बाजोरिया, महासचिव पुनित चौधरी और सचिव मनीष बुचासिया को बनने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से वर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र सर्राफ को 393 वोट, जगदीश चंद्र मिश्र को 496, कुंज बिहारी झुनझुनवाला 408 और संजीव शर्मा उर्फ लालू 372 वोटों से संतोष करना पड़ा। इधर, जीत के बाद अशोक भिवानीवाला ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है। भागलपुर की जनता इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

85 फीसद पड़े थे वोट

इस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी समिति के लिए शुक्रवार को सुबह नौ से शाम छह तक वोटिंग हुई थी। आनंद चिकित्सालय स्थित चैंबर के नव निर्मित कार्यालय में बने दो दर्जन बूथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच व्यवसायियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चैंबर चुनाव में बंपर वोट पड़े। कुल 1061 वोटरों में 908 ने मतदान किया। 85 फीसद से ज्यादा मत पड़े थे। दोनों टीम से 42 प्रत्याशियों और एक निर्दलीय के पक्ष में मतदान हुआ। चुनाव उप समिति की ओर से मतदान को लेकर पुख्ता तैयारी की गई थी। मतदान केंद्र के अंदर एक ही वोटर को प्रवेश की अनुमति थी। बूथ के अंदर न प्रत्याशी को और न ही वोटर मोबाइल का प्रयोग कर सके। वोट देने के लिए पहुंचे वोटरों को गुलाब का फुल देकर स्वागत किया गया। इस बीच प्रत्याशी के वोट देने के बाद काफी देर तक मतदान केंद्र के अंदर रहने पर विपक्षी प्रत्याशियों ने हंगामा किया। फिर पुलिस और चुनाव समिचुनाव उप समिति के संयोजक हरी प्रसाद शर्मा, गिरधारी केजरीवाल, अशोक जीवराजका, गिरधारी जोशी, सुनील जैन और शैलेन्द्र मंडल निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए लगे रहे।

अंतिम समय में अपने पक्ष में वोट देने की जुगत

आदर्श गली में मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां मेले जैसे नजारा था। 3.30 बजे के बाद प्रत्याशी अंतिम समय तक अपनी पक्ष में वोट जीत सुनिश्चित करने में लगे रहे। वोट डालने जाने के क्रम में वोटरों को अपनी क्रम संख्या बताना नहीं भूल रहे थे। अपना-अपना कार्ड भी थमा रहे थे। मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया की व्यवस्था ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर की गई थी। यहां तक जाने के लिए बांस लगाई गई थी। इसके दोनों ओर अलग-अलग टीम के उम्मीदवार खड़े थे।

11 बजे के बाद बढ़ी थी वोटिंग

चुनाव सुबह नौ बजे शुरू हो गया था। 12 बजे तक महज 25 फीसद वोट पड़े थे। एक बजे तक मतदान का क्रम 30 से 37 फीसद हो गया था। 45 मिनट लंच के बाद 2.15 बजे से फिर मतदान शुरू हुआ। तीन बजे 55 फीसद वोट पड़े। इसके बाद वोटिंग की रफ्तार और बढ़ गई। साढ़े चार बजे तक 70 फीसद वोटरों ने वोट का प्रयोग कर लिया था। अंतिम क्षण 15 फीसद वोट पड़े। चैंबर अध्यक्ष शैलेन्द्र सर्राफ, महासचिव अशोक भिवानीवाला और पदाधिकारियों ने वोट किए।

शहर के लिए पांच और बाहर के लिए छह बजे तक

इस बार मतदान के लिए दो तरह का समय निर्धारित किया गया था। शहरी वोटरों कें लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक और नवगछिया, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती के वोटरों के लिए एक घंटा ज्यादा छह बजे तक समय रखा गया था।

दिए जा रहे थे निर्देश

चुनाव पदाधिकारियों की ओर से लगातार न्यूनतम 18 और अधिकतम 24 प्रत्याशी को ही वोट करने का निर्देश दिया जा रहा था। बताया जा रहा था कि इससे अधिक या कम में टिक करने पर मतदान अवैध हो जाएगा। लंबी लाइन होने के कारण वोट डालने वालों को परेशानी हो रही थी।

लालू शर्मा के अंदर जाने पर हंगामा

एक गुट के प्रत्याशी संजीव कुमार शर्मा उर्फ लालू मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर गए। दूसरे पक्ष के प्रत्याशियों और समर्थकों ने इसका विरोध किया और हंगामा करने लगे। इन सभी को शंका थी कि कहीं लालू शर्मा अंदर कुछ गड़बड़ी और वोटरों को गुमराह कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस और चुनाव समिति ने लालू शर्मा को केंद्र से बाहर निकाला। तब जाकर सभी शांत हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.