दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर बिखर गए आठ शव, भयानक था मौत का वो मंजर
भागलपुर से समाचारपत्र लेकर दुमका गई एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 09:34 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 10:04 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर से समाचारपत्र लेकर जा रही एक गाड़ी झारखंड के दुमका जिले के जामा के पास सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद उनके शव घटना स्थल पर बिखर गए।
जानकारी के अनुसार देर रात भागलपुर से समाचारपत्र लेकर एक गाड़ी दुमका के लिए चली। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गाड़ी घुमावदार मोड़ पर पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना का कारण तेज र फ्तार के कारण गाड़ी का अनियंत्रित हो जाना बताया जा रहा है।
दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को दुमका अस्पताल लाया गया है। मृतकों में एक की पहचान जगदीशपुर (भागलपुर) निवासी गोविंद साह के रूप में की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें