Move to Jagran APP

पति-पत्‍‌नी के कार्यकाल में चलता था अपहरण उद्योग : आरसीपी

भागलपुर। टाउन हॉल में बुधवार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोध्ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 02:07 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:07 AM (IST)
पति-पत्‍‌नी के कार्यकाल में चलता था अपहरण उद्योग : आरसीपी

भागलपुर। टाउन हॉल में बुधवार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू-राबड़ी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग नीतीश शासन और पति-पत्‍‌नी के शासन की तुलना करते हैं। उनके शासन में अपहरण उद्योग चलता था, मुख्यमंत्री आवास से थानों में अपराधियों को संरक्षण देने के लिए फोन जाता था। नीतीश सरकार पर अब तक ऐसे मामले में कभी उंगली नहीं उठी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जिन्हें डिग्री नहीं है, वे 10 लाख नौकरी देने की बात करते हैं। पहले कॉरेसपाडेंट (पत्राचार) से 10वीं, 12वीं और कॉलेज की शिक्षा पूरी कर लें, तब मुख्यमंत्री बनने के सपने देखें। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार के कार्यो को गांव-गांव प्रत्येक लोगों तक पहुंचाएं। जल्द ही संगठन का विस्तार कर नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने जदयू में शामिल लोगों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि अपराध होते रहेंगे, लेकिन सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं देती।

जदयू के मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव कांग्रेस, रालोसपा, हम आदि पार्टी के करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू नेता ललन सर्राफ ने जदयू की सदस्यता लेने वाले नेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे लोग नीतीश के कार्यो को घर-घर तक पहुंचाएं।

इस मौके पर भागलपुर सांसद अजय मंडल, पूर्व विधायक सुबोध राय एवं लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।

छात्र नेताओं ने चंपा पुल के पास किया स्वागत

छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोमू राज के नेतृत्व में चंपा नदी पुल के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद करीब दौ सौ की संख्या में छात्र जदयू ने जुलूस निकालकर आरसीपी सिंह को टाउन हॉल तक पहुंचाया। इस मौके पर सुमित कुमार, तहसीन शराब, दीपक यादव, गौतम सिंह, ललित मंडल, राजेश कुमार समेत अन्य बाइक जुलूस में शामिल थे।

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्ताव ने की। मंच संचालन बिपिन बिहारी और धन्यवाद ज्ञापन पवन शरण ने किया। इस मौके पर राजीवकांत मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी, विजय कुमार सिंह एवं अर्जुन प्रसाद के अलावा शिशुपाल भारती, राकेश कुमार ओझा, शमीम रिजवी, सुड्डु साई, संजय साह, उदय मिश्रा, दीपक गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, अंजू कुशवाहा, लीजो देवी, हरपाल कौर, शेखर पांडेय, गुरुचरण गुप्ता, अभय सिंह, संजय राम, इमरान आदि मौजूद थे।

----------------

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष समेत कई पार्षद जदयू में शामिल

जिले में कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों में बड़ी टूट सामने आई है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सह वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा अपने 99 कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में शामिल हो गए। इसके अलावा रालोसपा के ओम भास्कर समेत 164 कार्यकर्ता, लोजपा के 97 कार्यकर्ता, राजद के 24 कार्यकर्ता, बसपा के चार कार्यकर्ता और प्लूरलस पार्टी के डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी जदयू का दामन थाम लिया। इसके अलावा भगवान सिंह कुशवाहा, वार्ड 32 के पार्षद प्रसेनजीत उर्फ हंसल सिंह, वार्ड 48 की पार्षद कुमारी कल्पना, वार्ड 13 के पार्षद अभिषेक उर्फ सोनू और वार्ड छह के पंकज दास ने जदयू का दामन थामा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.