Move to Jagran APP

जमुई में दशहरा की धूम: डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

जमुई में दशहरा की धूम- जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने जिलावासियों को विजयादशमी की शुभकामना देते हुए कहा कि हम बुराई के खात्मे का संकल्प लेकर ही इस पर्व के उद्देश्य को चरितार्थ कर सकते हैं। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam BajpaiPublished: Wed, 05 Oct 2022 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 04:50 PM (IST)
जमुई में दशहरा की धूम: डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
जमुई में दशहरा की धूम: अधिकारियों ने दी बधाई।

जागरण टीम, जमुई : जमुई में आज दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है। आज रावण दहन के साथ कई कार्यक्रम संभावित है। इस परंपरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में निभाया जाता है। विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन की भी परंपरा है। डीएम , एसपी आदि अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने दशहरा और विजयादशमी पर्व पर जिलावासियों को अशेष शुभकामना दी है।

loksabha election banner

जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने जिलावासियों को विजयादशमी की शुभकामना देते हुए कहा कि हम बुराई के खात्मे का संकल्प लेकर ही इस पर्व के उद्देश्य को चरितार्थ कर सकते हैं। यह पर्व 'अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।' मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा , उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। उन्होंने जिलावासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात किए जाने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने आतंक , अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान श्रीराम के समय से जनमानस को यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दे रहा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर जिलावासियों को असंख्य बधाई।

डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने समस्त जिलावासियों को विजयादशमी की अनंत शुभकामना देते हुए कहा कि अधर्म, अन्याय, असत्य और अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का यह पर्व सभी जनों को अपने में व्याप्त बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नामदार समाजसेविका एवं विदुषी महिला डॉ. स्मृति पासवान ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी का त्योहार सभी जनों के जीवन में प्रसन्नता का संचार करता है। यह पर्व संकट पर धैर्य की जीत का द्योतक है।

दशहरा हमारे जीवन में संयम और आत्मिक बल को जगाने वाला पर्व है। उन्होंने विजयादशमी पर्व को 'विजय पर्व' के रूप में मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि इसे पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने भी जिलावासियों को त्योहार की अमिट शुभकामना दी।

उधर डीटीओ कुमार अनुज, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, वरीय उप समाहर्त्ता शशि शंकर, भारती राज , स्वतंत्र कुमार सुमन, सूरज कुमार, रवि प्रकाश गौतम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आरके दीपक, कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार ठाकुर, समीर कुमार रजक, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी, डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक आदि पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी जिलावासियों को दशहरा और विजयादशमी पर्व की बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.