श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई कच्ची सड़क
ग्रामीणों ने श्रमदान कर कच्ची सड़क का निर्माण किया है।
मधेपुरा(जेएनएन)। भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर स्थित वार्ड संख्या 15 में ग्रामीणों ने श्रमदान कर कच्ची सड़क का निर्माण किया है। सड़क नहीं रहने के कारण कारू खिरहरी स्थान होते हुए परमानपुर पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन नहीं रहने के कारण सड़क की समस्या बनी हुई थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। गांव से मुख्य सड़क तक लगभग आधा किलोमीटर की दूरी में 25 लोगों की जमीन पड़ती थी। ग्रामीणों ने जनहित में भूमिदान किया। इसके बाद श्रमदान कर सड़क निर्माण किया गया। भूमिदान करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, वार्ड सदस्या सुलोचना देवी, पूर्व मुखिया महाधन ठाकुर, सुरेंद्र यादव, लालेंद्र यादव, अर¨वद यादव, जगन्नाथ यादव, दुखभंजन यादव, राघव यादव, दिलीप यादव, चतुरी ठाकुर, जवाहर ठाकुर, बलराम ठाकुर, शिवनंदन यादव, पप्पू यादव आदि हैं।