'शोध और चिकित्सा शिक्षा को बनाएंगे अधिक प्रभावी': API के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर बोले डॉ. डीपी सिंह
Dr DP Singh API National Vice President: भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. (प्रो.) डीपी सिंह को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। यह भागलपुर के चिकित्सा इतिहास में पहली बार है जब किसी चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर इतना महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, जिससे चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है।
-1788851596999_m.webp)
Dr DP Singh API National Vice President: भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह बने एपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचन
HighLights
डॉ. डीपी सिंह एपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।
भागलपुर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह पहली उपलब्धि।
चिकित्सा शिक्षा, शोध को नई ऊर्जा देने का संकल्प।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Dr DP Singh API National Vice President: भागलपुर और समूचे बिहार के चिकित्सा जगत के लिए यह गौरव का क्षण है। शहर के ख्यातिप्राप्त और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. (प्रो.) डीपी सिंह को देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सकीय संगठनों में शुमार 'एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया' (एपीआई) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
भागलपुर के चिकित्सा इतिहास में यह पहला अवसर है जब यहां के किसी चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में उपाध्यक्ष जैसा अहम व गरिमामयी दायित्व सौंपा गया है। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही चिकित्सा संगठनों और डॉक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई।
डॉ. डीपी सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की सूचना मिलते ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से चिकित्सकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लग गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके पांडेय, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. एचएस शर्मा सहित कई डॉक्टरों ने इसे भागलपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
सांगठनिक गतिविधियों और शोध में लंबा अनुभव
डॉ. डीपी सिंह का चिकित्सा संगठनों, स्वास्थ्य नीतियों और अकादमिक गतिविधियों में दशकों लंबा उत्कृष्ट योगदान रहा है। वे पूर्व में एपीआई बिहार के चेयरमैन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (बिहार चैप्टर) के अध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व कर चुके हैं।
एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. (डॉ.) डीपी सिंह
भागलपुर के इतिहास में पहली बार किसी चिकित्सक को मिला देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष का शीर्ष दायित्व
एपीआई बिहार, आईएमए बिहार और कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं डॉ. सिंह
बिहार, झारखंड और बंगाल के चिकित्सकों ने दी बधाई; डॉ. सिंह बोले- शोध, चिकित्सा शिक्षा और संगठन को देंगे नई ऊर्जा
वे लंबे समय से एपीआई की केंद्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। देश में चिकित्सा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, क्लीनिकल रिसर्च (शोध), अकादमिक कार्यशालाओं और डॉक्टरों के सांगठनिक हितों की रक्षा में उनके निरंतर समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना है।
एपीआई को देंगे नई ऊर्जा और दिशा: डॉ. डीपी सिंह
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व के मिलने पर डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि उनका मुख्य संकल्प एपीआई को नई ऊर्जा, नई दिशा और आधुनिक आयाम देना होगा। उन्होंने कहा कि देश भर के फिजिशियंस को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही आधुनिक चिकित्सा शोध, नई तकनीकों के आदान-प्रदान और युवा डॉक्टरों के अकादमिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि डॉ. डीपी सिंह का इस शीर्ष पद पर पहुंचना केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि अंग क्षेत्र और संपूर्ण बिहार की चिकित्सा व्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति का परिचायक है। इससे स्थानीय डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों में जबरदस्त उत्साह है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।