विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शतरंज की बिसात पर चमके डिप्रो घोष! मानसून चेस कप में बने चैंपियन, सुधाकांतो दास ने अंडर-17 वर्ग में झटका खिताब

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:46 PM (IST)

Monsoon Chess Cup Season 1 Bhagalpur: डिप्रो घोष ने भागलपुर में आयोजित 'मानसून चेस कप सीजन-1' रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में ...और पढ़ें

Monsoon Chess Cup Season 1 Bhagalpur: खंजरपुर में मानसून चेस कप में डिप्रो घोष बने चैंपियन; प्रणव, सुधाकांतो और शिवांश ने अपने वर्गों में जीते खिताब

Monsoon Chess Cup Season 1 Bhagalpur: खंजरपुर में मानसून चेस कप में डिप्रो घोष बने चैंपियन; प्रणव, सुधाकांतो और शिवांश ने अपने वर्गों में जीते खिताब

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Monsoon Chess Cup Season 1 Bhagalpur:  अशोदया चेस एकेडमी के तत्वावधान में खंजरपुर में आयोजित 'मानसून चेस कप सीजन-1' रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक चालों से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। छह चक्रों की स्विस लीग पद्धति से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 40 चुनिंदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता चार आयु वर्गों- ओपन (ओवरऑल), अंडर-17, अंडर-14 और अंडर-11 में कराई गई।

कड़े मुकाबले के बीच ओवरऑल वर्ग में डिप्रो घोष ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सभी छह चक्रों में जीत दर्ज की और पूरे 6 अंक (24.5 टाई-ब्रेक अंक) अर्जित कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, 5 अंक लेकर अमन रंजन उपविजेता (द्वितीय स्थान) रहे, जबकि प्रखर चौरसिया ने 22.5 टाई-ब्रेक अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रणव प्रतीक, सुधाकांतो और शिवांश हर्षित ने जीते वर्गवार खिताब

विभिन्न आयु वर्गों में भी युवा खिलाड़ियों के बीच खिताबी जंग देखने को मिली:

  1. अंडर-17 वर्ग: सुधाकांतो दास ने 4.5 अंक और 23.5 टाई-ब्रेक अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अभिजीत मुखर्जी 3.5 अंक के साथ दूसरे और शिवराज चंद्रा 3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  2. अंडर-14 वर्ग: इस वर्ग में टाई-ब्रेक के आधार पर फैसला हुआ। प्रणव प्रतीक 4 अंक और 25.5 टाई-ब्रेक अंक लेकर विजेता बने। समर राज (4 अंक, 22 टाई-ब्रेक) दूसरे और आदित्य आनंद (4 अंक, 19.5 टाई-ब्रेक) तीसरे स्थान पर रहे।

  • अंडर-11 वर्ग: शिवांश हर्षित ने 4 अंक (19.5 टाई-ब्रेक) के साथ पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सक्षम गौरवित (4 अंक, 16.5 टाई-ब्रेक) दूसरे और बालाजी देव अंशुमान (3 अंक, 14 टाई-ब्रेक) तीसरे स्थान पर रहे।

  • विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र

    इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी रवि प्रकाश और गगन कुमार गुप्ता ने शतरंज की बिसात पर मोहरा चलकर किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य आयोजक अंकित कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश और अर्चना कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

    मानसून चेस कप सीजन-1: परिणाम एक नजर में

    • ओवरऑल वर्ग: 1. डिप्रो घोष (6 अंक), 2. अमन रंजन (5 अंक), 3. प्रखर चौरसिया (22.5 टाई-ब्रेक अंक)।

    • अंडर-17 वर्ग: 1. सुधाकांतो दास (4.5 अंक), 2. अभिजीत मुखर्जी (3.5 अंक), 3. शिवराज चंद्रा (3 अंक)।

    • अंडर-14 वर्ग: 1. प्रणव प्रतीक (4 अंक, 25.5 टाई-ब्रेक), 2. समर राज (4 अंक, 22 टाई-ब्रेक), 3. आदित्य आनंद (4 अंक, 19.5 टाई-ब्रेक)।

    • अंडर-11 वर्ग: 1. शिवांश हर्षित (4 अंक, 19.5 टाई-ब्रेक), 2. सक्षम गौरवित (4 अंक, 16.5 टाई-ब्रेक), 3. बालाजी देव अंशुमान (3 अंक, 14 टाई-ब्रेक)।

    प्रत्येक वर्ग के चैंपियन खिलाड़ी को विशेष चेस बोर्ड, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को ट्रॉफी व मेडल तथा तृतीय स्थान वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा चौथे से 10वें स्थान तक रहने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं भाग लेने वाले सभी 40 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है।

    यह भी पढ़ें- पटना में चमके भागलपुर के कराटेबाज! सबा को स्वर्ण, रुद्रानी को रजत; 7 पदकों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एंट्री