Deendayal Upadhyay birth anniversary : एकात्म मानववाद दर्शन व अंत्योदय के प्रणेता थे दीनदयाल
Deendayal Upadhyay birth anniversary भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों में बीजेपी का झंडा फहराया। 25 सितंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है।
भागलपुर, जेएनएन। Deendayal Upadhyay birth anniversary : भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिले भर में कई समारोह हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुना। सेवा बस्ती में जाकर लोगों के बीच खाद्य पदार्थ, मिठाई, फल और कपड़ा और पुस्तकें बांटे। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीतिक शुचिता के पक्षधर थे। भारतीय जनता पार्टी आज भी उनके आदर्शों पर चलती है और राजनीति में शुचिता बनाए रखती है। भाजपा पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी के हरेक निर्णय को सभी स्वीकार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन्हें इस बार टिकट देगी, उन्हें जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जाएंगे। जहां से भाजपा के उम्मीदवार खड़ा नहीं होंगे, वहां कार्यकर्ता पूरी तन्यमता से एनडीए के पक्ष में कार्य करेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताटों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। बूथ अध्यक्षों के आवास पर भाजपा का झंडा और पार्टी का नेम प्लेट लगाया। इसी क्रम में बूथ नंबर 184 के बूथ अध्यक्ष अजय मंडल, बूथ नंबर 185 के बूथ अध्यक्ष मनोज तांती, बूथ नंबर 182 के बूथ अध्यक्ष चंदन हरी, बूथ नंबर 293 के बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह, बूथ नंबर 296 के बूथ अध्यक्ष अमन के आवास पर बीजेपी का झंडा फहराया गया। नेम प्लेट भी लगाए गए।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता, अभिषेक पिंटू जी, संजय हरी, मनोज हरी, विपीन कुमार, संजय, अजय, मनोज, बलराम, पवन, अविनाश, बालदेव हरी आदि मौजूद थे।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समारोह आयोजित किए। गोलाघाट स्थित रघुनंदन लाल ठाकुरबाड़ी में डॉ प्रशांत विक्रम के नेतृत्व में पंडित दिनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर विक्रम यादव, अक्षय आनंद मोदी, कुंदन राय, रतन यादव, सुरजित देव, उमेश रजक, हेमंत कश्यप, दुर्गेश झा, विष्णु रॉय, जोशीष, राहुल आदि उपस्थित थे।
वहीं, भाजपा तिलकमांझी नगर मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। बड़ी खंजरपुर स्थित बड़ गाछ चौक के पास श्री बजरंगबली मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्षा संगीता सिन्हा, मंडल महामंत्री कन्हैया सहाय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीलीप निराला, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर, अनुज झा एवं भानु सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। महिला मोर्चा की अध्यक्षा संगीता सिन्हा ने सबों को मिठाई बांटी गई। सेवा बस्ती परिवार के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।