रोज पढ़े अखबार, इससे नहीं फैलता कोरोना
जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव संजय कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक संकट है। इससे सुरक्षा के लिए सतर्कता जरूरी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 01:54 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 01:54 AM (IST)
भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव संजय कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक संकट है। इससे सुरक्षा के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह हर दिन बिस्तर छोड़ते ही पहले अखबार पढ़ते हैं। इस तरह वह खुद को अबडेट करते हैं। लॉकडाउन-1 के दौरान जब अखबार घर-घर नहीं पहुंच पा रही थी, तब वह मुख्य सड़क पर जाकर अखबार लेते थे। अखबार से कोरोना नहीं फैलता है। लॉकडाउन-2 आते-आते लोग इसे समझ भी गए। अखबार को भी सैनिटाइज किया जाता है। यह सूचनाओं का विश्वसनीय स्रोत है। इसलिए मैं इसका नियमित पाठक हूं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें