Move to Jagran APP

अभयकांत झा बने अध्यक्ष, संजय मोदी महासचिव

जिला विधिज्ञ संघ( डीबीए) की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव में वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा जीत गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:34 AM (IST)
अभयकांत झा बने अध्यक्ष, संजय मोदी महासचिव
अभयकांत झा बने अध्यक्ष, संजय मोदी महासचिव

भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ(डीबीए) की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव में वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयकरण गुप्ता से 129 मतों से जीत गए। महासचिव पद पर वरीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह को निवर्तमान महासचिव संजय कुमार मोदी ने 129 मतों से पराजित करते हुए फिर से पद पर कब्जा जमा लिया। कोषाध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार सुमन ने जीत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

तीनों एकल पद के लिए शनिवार की दोपहर से मतों की गिनती आरंभ की गई। नौ बजे रात तक अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया। फिर गगनभेदी नारे की गूंज संघ भवन परिसर में तेज होती चली गई। अभयकांत झा जिंदाबाद, संजय मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते समर्थकों का जत्था संघ परिसर में मंडराता रहा। कोषाध्यक्ष पद पर अंजनी सुमन के समर्थक भी जीत के बाद नारे लगा रहे थे। अबीर-गुलाल, फूल-मालाओं से अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी अभयकांत झा,संजय कुमार मोदी और अंजनी कुमार सुमन को लाद दिया गया।

तीनों विजयी प्रत्याशी संघ परिसर में मौजूद तमाम अधिवक्ताओं को हाथ जोड़ अभिनंदन करते रहे। पराजित प्रत्याशियों को भी गले लगाया। अभयकांत झा 112 वोट से जीते। अभयकांत झा को 622 मत, जयकरण गुप्ता को 510, देवेंद्र वर्मा को 238, मदन मोहन मिश्रा को 245, शिवशंकर गुप्ता को 177, आशुतोष राय को 255 मत मिले। महासचिव पद पर संजय मोदी को 747 वोट आए। जबकि जितेंद्र कुमार सिंह को 618 वोट पड़े। महासचिव पद के अन्य प्रत्याशी अजय कुमार मिश्रा को 137, अनिल प्रसाद को 105, विनयानंद मिश्रा को 213, विनय कृष्ण को 08, ज्ञान शंकर झा को 17, राजीव कुमार झा को 25 और विमल कुमार विमल को 163 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी अंजनी कुमार सुमन को 627 वोट मिले जबकि अवधेश कुमार सिन्हा 396, जयप्रकाश साह 134, मुनी कुमार सिंह 299, राजेश कुमार साह 96, सुनीता कुमारी को 415 वोट पड़े। अंजनी सुमन की जीत पर बरारी और छोटी साहेबगंज मुहल्ले में भी अबीर-गुलाल उड़े। अभयकांत झा की जीत पर नागरिक विकास समिति के रमन कर्ण और जियाउरहमान ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.