विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के नाम था करोड़ों का इंश्योरेंस, पैसे के लिए पति ने कर दी हत्या

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 09:39 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 04 Apr 2017 11:45 PM (GMT+05:30)

अररिया में एक पैसे के भूखे पति ने इंश्योरेंस बीमा के करोड़ों रुपये के लिए पत्नी को मार डाला। मृतका ...और पढ़ें

पत्नी के नाम था करोड़ों का इंश्योरेंस, पैसे के लिए पति ने कर दी हत्या
पत्नी के नाम था करोड़ों का इंश्योरेंस, पैसे के लिए पति ने कर दी हत्या

अररिया [जेएनएन]। आजाद नगर में शनिवार देर रात शालू कुमारी (27) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में पीडि़ता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां सुरजू देवी व पिता उमाशंकर साह ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

प्राथमिकी में मृतका की सास, ननद एवं देवर पर संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां व उसके पिता के अनुसार उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किया जाता था। पुलिस के समक्ष पीडि़त पिता ने बताया कि उनकी बेटी के नाम पर करीब छह-सात करोड़ का बीमा है। ये पैसे निकालने के लिए उनका दामाद लगातार अपनी पत्नी पर दबाव बनाते थे।

मृतका के पति चंदन अभिषेक ठेकेदारी करते हैं और कर्ज के बोझ तले दबे हैं। परिजन ने बताया कि घटना के दिन भी उनकी शालू से बात हुई थी। अक्सर वह फोन पर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त करने की शिकायत करती थी। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जमुई: AK-56 और हथियारों के जखीरे के साथ हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

साथ ही पूछताछ के लिए मृतका की दो बहनों व सास को भी हिरासत में लिया गया है। देवर भागने में सफल रहा। रविवार सुबह घटना की सुूचना मिलने पर डीएसपी कुमार देवेंद्र सिंह, सदर थाना के एसएचओ रमेश कांत चौधरी, एससीएसटी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू, आरएस ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि घटना की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जा रही है। इस मामले में दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं, इस कारण बारीकी से अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार: 12 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली आज से, 46259 अभ्यर्थी होंगे शामिल