असमय बारिश से बिगड़ रहा खेती किसानी, उत्पादकता प्रभावित Bhagalpur News
भागलपुर जिले के किसान कभी बाढ़ और सुखाड़ की मार झेलते हैं। अभी असमय वर्षा की वजह से उत्पादकता प्रभावित हो रही है।
भागलपुर, जेएनएन। जलवायु परिवर्तन का असर खेती-बारी पर दिखने लगा है। असमय वर्षा की वजह से उत्पादकता प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भागलपुर जिले के किसान बाढ़ और सुखाड़ की भी मार झेल रहे हैं। इससे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप यहां फसलों का उत्पादन नहीं हो रहा है। खाद, बीज, सिंचाई समेत अन्य सरकारी लाभ भी यहां के किसान जागरुकता के अभाव में नहीं ले पाते हैं।
धान
1. 2016-17
लक्ष्य-52000 हेक्टेयर, उपलब्धि-52000 हेक्टेयर, उत्पादकता-61.86 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
2. 2017-18
लक्ष्य-52000 हेक्टेयर, उपलब्धि-52000 हेक्टेयर, उत्पादकता-63.46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
3. 2018-19
लक्ष्य-52000 हेक्टेयर, उपलब्धि-51.911 हेक्टेयर, उत्पादकता-57.85 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
4. 2019-20
लक्ष्य-52000 हेक्टेयर, उपलब्धि-46.87 हेक्टेयर, उत्पादकता-44.02 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
-वर्ष 2018-19 में सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों के बीच 37 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में वितरित की गई
-2019-20 में बाढ़ से 28945.6 हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई थी। जिला कृषि विभाग ने सरकार से 44 करोड़ रुपये की मांग की
गेहूं का उत्पादन
1. 2018-19
लक्ष्य-45 हजार हेक्टेयर, उपलब्धि-36.882 हजार हेक्टेयर, उपलब्धि-33 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
2. 2019-20
लक्ष्य-45 हजार हेक्टेयर, उपलब्धि-44.800 हेक्टेयर
2019-20 में बाढ से प्रभावित फसल
-बिहपुर प्रखंड में 15 हेक्टेयर
-गोपालपुर प्रखंड में 248 हेक्टेयर
-गोराडीह प्रखंड में 40 हेक्टेयर
-इस्माइलपुर प्रखंड में 4694 हेक्टेयर
-कहलगांव प्रखंड में 5357 हेक्टेयर
-खरीक प्रखंड में 47 हेक्टेयर
-नारायणपुर प्रखंड में 78 हेक्टेयर
-नाथनगर प्रखंड में 3299 हेक्टेयर
-नवगछिया प्रखंड में 1291 हेक्टेयर
-पीरपैंती प्रखंड में 5234 हेक्टेयर
-रंगरा चौक प्रखंड में 246 हेक्टेयर
-सबौर प्रखंड में 1661 हेक्टेयर
-शाहकुंड प्रखंड में 2152.6 हेक्टेयर
-सन्हौला प्रखंड में 998 हेक्टेयर
-सुल्तानगंज प्रखंड में 3560 हेक्टेयर
इस साल जिले के 15 प्रखंडों में बाढ़ से फसल को नुकसान पहुंचा है। आवेदनों का सत्यापन कर भेज दिया गया है। गेहूं की बुआई हुई है। कटनी के बाद प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का पता चलेगा। -केके झा, जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर।