तट पर फंसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने गंगा में छोड़ा
ग्रामीणों ने किनारे पर फंसे एक मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 02:45 PM (IST)
कटिहार। बकिया सुखाय पंचायत के दुर्गा स्थान टोला में रविवार को कुछ ग्रामीणों ने किनारे पर फंसे एक मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया। गंगा के बढ़े जलस्तर में बहकर यह किनारे पर पहुंचकर धार के समीप सूखे तट पर फंस गया था। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पहले इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग से किसी के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे जाल में फांसकर गंगा में छोड़ दिया। बाढ़ के समय अक्सर इस इलाके में मगरमच्छ घुस आते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें