भागलपुर में अपराधियों का आतंक : बरारी श्मशान घाट में रंगदारी को ले चली दर्जनों राउंड गोलियां
पांच की संख्या में बदमाश शाम को घाट पर पहुंचे। वे लोग वहां झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों से रंगदारी मांगने लगे। इस के बाद गाली गलौज शुरू कर दिया। सभी के हाथ में हथियार थे।
भागलपुर [जेएनएन]। बरारी श्मशान घाट पर रंगदारी का ले अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोली चलाई। गोली चलते ही घाट पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी जीरोमाइल पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक पांच की संख्या में बदमाश शाम को घाट पर पहुंचे। वे लोग वहां झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों से रंगदारी मांगने लगे। इस के बाद गाली गलौज शुरू कर दिया। सभी के हाथ में हथियार थे। इस बात का विरोध एक लकड़ी बेचने वाले दुकानदार ने किया। तभी बदमाशों ने उस पर फायङ्क्षरग करनी शुरू कर दी। जिसमें कई लोग बाल बाल बच गए।
स्थानीय लोगों के जवाबी फायरिंग के बाद भागे बदमाश
तभी घाट के समीप रहने वाले कुछ परिवारों ने लाइसेंसी हथियार निकाल लिया। इसके बाद बदमाशों पर जवाबी फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों को उग्र होता देखते ही वे लोग वहां से भागने लगे। इस दौरान दोनों ओर से करीब एक दर्जन से ज्यादा राउंड गोलियां चली है। यह देख घाट पर दाह संस्कार कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वे लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं दुकान में भी जो ग्राहक खड़े थे। वे डर से वहां से भाग निकले। इस दौरान आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वे लोग दाह संस्कार के लिए लगे।
कुछ स्थानीय अपराध जेल से निकले हैं बाहर
बरारी और आसपास के कुछ पुराने अपराधी गंभीर कांडों में जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। इस कारण वे लोग फिर से अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं। जीरोमाइल चौकी प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच के लिए गई थी। लोगों ने कुछ स्थानीय अपराधियों के बारे में बताया है। लोगों ने लगातार गश्ती करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने मामले में लिखित शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत आएगा तो अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।