Move to Jagran APP

CPI नेता ने राज्य और केन्द्र सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, कन्हैया के आगमन की दी जानकारी Munger News

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी पार्टी के 80वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे मुंगेर आएंगे। समरोह में कई जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 07:32 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 07:32 AM (IST)
CPI नेता ने राज्य और केन्द्र सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, कन्हैया के आगमन की दी जानकारी Munger News
CPI नेता ने राज्य और केन्द्र सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, कन्हैया के आगमन की दी जानकारी Munger News

मुंगेर [जेएनएन]। किला परिसर स्थित कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यालय में सीपीआइ के राज्य कार्यकारणी सदस्य विश्वजीत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश और राज्य आज चारों तरफ से संकट से घिरा है। एक तरफ मंदी की मार है, तो दूसरी तरफ आमजन के बोलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक, महिला, छात्र नौजवानों के अधिकारों पर हमला हो रहा है। ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो सही सरकार का गठन कर सकती है। देश दुनिया के संकट ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब काम्युनिस्ट का सिद्धांत ही विकल्प है। 21 अक्टूबर को पार्टी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जायेगी।

loksabha election banner

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी पार्टी के 80वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। विश्वजीत कुमार ने कहा कि मुंगेर की धरती पर जब अंग्रेजों ने पार्टी पर प्रतिबंध लगा रखा था। तब पार्टी के राष्ट्रीय नेता रूद्रदत भारद्वाज के नेतृत्व में 19 सदस्यों की मौजूदगी में बिहार राज्य कमिटि का गठन किया गया था। इसके बाद पार्टी की गतिविधि अति संगठित एवं प्रभावी बनी। आजादी आंदोलन, जमींदारी प्रथा के खिलाफ बंधुआ मजदूरी के खिलाफ न्यूनतम मजदूरी खादानों एवं बैकों के सरकारीकरण आदि के लिए पार्टी ने जोरदार आंदोलन कर मांग को पूरा कराने की मांग की।

प्रमंडलीय स्थापना कार्यक्रम में खगडिय़ा, बेगुसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय और भागलपुर बांका के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में 1960 से पूर्व के सदस्यों को पार्टी के द्वारा सम्मानित करते हुए पार्टी अपने कार्यों का इतिहास की प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है। सचिव दिलीप कुमार, विजय रजक सहित अन्य लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.