चचेरे भाई ने ही छह वर्षीया बच्ची से किया दरिंदगी, मुंह काला कर किया परिवारिक रिश्ता कलंकित
जमुई में पारिवारिक रिश्ता उस समय कलंकित हो गया जब चचेरे भाई ने ही छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपित फरार हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल कर रही है।
जमुई, जेएनएन। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम को एक छह वर्षीया बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल कर रही है। स्वजन ने इसे लेकर मुकदमा भी दर्ज कराया है।
दर्ज मामले के अनुसार पीडि़ता घर में खेल रही थी। इसी दौरान चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन पहुंचे तो आरोपित वहां से फरार हो गया। इसके बाद स्वजन ने मामले की जानकारी आरोपित के घरवालों को दी, लेकिन उन्होंने इसे मानने से इन्कार कर दिया। तब बच्ची को लेकर उसके स्वजन जमुई महिला थाना पहुंच गए। इसके बाद बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बच्ची अभी सहमी हुई है और कुछ बोल नहीं रही है। इधर महिला थानाध्यक्ष ज्ञान भारती ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की जानकारी मुझे मिली है, मामला महिला थाना गया है। आरोप गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। - रवींद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष, लक्ष्मीपुर
दुष्कर्म का एक मामला आया है। चिकित्सीय परीक्षण के लिए बच्ची को सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की सच्चाई के बारे में पता चल सकता है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। - ज्ञान भारती, महिला थानाध्यक्ष, जमुई