कचहरी परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था का किया निरीक्षण
व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का शुक्रवार को सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:13 AM (IST)
भागलपुर। व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का शुक्रवार को सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने निरीक्षण किया। न्यायालय परिसर के मुख्य भवन परिसर के दोनों प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा जांच संबंधी पूछताछ की। इस दौरान सुरक्षा द्वार से गुजर रहे एक-दो लोगों से उनके वहां आने का प्रायोजन भी पूछा। इस दौरान सिटी एसपी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी साथ थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें