Move to Jagran APP

लिस ने आरोपित छोटू तांती को अपहर्ता और उसकी बहन को बना डाला दुष्कर्मी

कहलगांव पुलिस का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। कहलगांव थाना कांड संख्या 696-21 में थानाध्यक्ष और केस की जांच करने वाली सहायक अवर निरीक्षक नीती कुमारी ने अजब-गजब का कारनामा करते हुए दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े केस में मुख्य आरोपित छोटू तांती को छात्रा को अगवा करने के आरोप में आरोप पत्र दाखिल कर दिया

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 07:45 PM (IST)
लिस ने आरोपित छोटू तांती को अपहर्ता  और उसकी बहन को बना डाला दुष्कर्मी
लिस ने आरोपित छोटू तांती को अपहर्ता और उसकी बहन को बना डाला दुष्कर्मी

भागलपुर। कहलगांव पुलिस का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। कहलगांव थाना कांड संख्या 696-21 में थानाध्यक्ष और केस की जांच करने वाली सहायक अवर निरीक्षक नीती कुमारी ने अजब-गजब का कारनामा करते हुए दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े केस में मुख्य आरोपित छोटू तांती को छात्रा को अगवा करने के आरोप में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जबकि उसकी बहन पुष्पा देवी जिस पर छात्रा को अगवा करने में सहयोग करने का आरोप था, उस पर अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

loksabha election banner

पाक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहलगांव थाने में हुए इस कारनामे पर नजर पड़ी तो तत्काल दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तलब करने का आदेश जारी कर दिया। विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि कहलगांव थानाध्यक्ष और तफ्तीशकर्ता एएसआइ नीती कुमारी आठ जुलाई 2022 को सदेह उपस्थित होकर जवाब दें किन परिस्थिति में रूबी देवी पर 366ए, 376,34 तथा पाक्सो की धारा- चार में आरोप पत्र दाखिल किया और मुख्य आरोपित छोटू को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 366ए-34 में आरोप पत्र दिया है। विशेष न्यायाधीश के आदेश की एक कापी एसएसपी को भी भेजी गई है।

--------------

17 वर्षीय छात्रा कहलगांव से कर ली गई थी अगवा

इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा को कहलगांव के विशाल मेगा मार्ट के समीप से दस अक्टूबर 2021 को अगवा कर लिया गया था। पिता ने कहलगांव थाने में केस दर्ज कराया था। दर्ज केस में उन्होंने जानकारी दी कि कहलगांव के काजीपुरा वार्ड संख्या तीन, कहलगांव निवासी छोटू तांती ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। उस केस में छोटू की बहन पुष्पा देवी और बहनोई सिकंदर तांती को सहयोगी आरोपित के रूप में नामजद किया गया था। केस दर्ज करने के बाद कहलगांव थानाध्यक्ष ने सहायक अवर निरीक्षक नीती कुमारी को तफ्तीशकर्ता बनाया। आरोप पत्र में कांड के मुख्य आरोपित छोटू को अगवा करने का आरोपित बना दिया गया जबकि अपहरण में सहयोग करने वाली पुष्पा देवी को अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो की धारा चार का आरोपित बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.