CoronaVirus Lockdown Bihar: बिहार पुलिस का गंवई और ठेठ अंदाज-ए भईया, ए बहिनी...Video Viral
CoronaVirus Lockdown Bihar बिहार पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाने का ठेठ बिहारी गंवई अंदाज अपनाया है। पुलिस लोगों से बिहारी अंदाज में अपील कर रही है जिसका वीडियो वायरल है
भागलपुर, जेएनएन। देश में कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है, इसके बाद पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वो लोगों से हर हाल में लॉकडाउन का पालन करवाए। इसे लेकर एक तरफ बिहार पुलिस हर जिले में तत्पर है और काफी सख्ती दिखा रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस लोगों को जागरूक करने के रोज नए-नए तरीके भी ईजाद कर रही है।
ऐसा ही एक तरीका भागलपुर के बबरगंज थाने की पुलिस ने भी अपनाया है और लोगों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करवाने के लिए बिहार के गंवई और ठेठ अंदाज में माइक लगा लोगों को प्रेरित कर रही है। पुलिस के इस ठेठ अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आप भी देखिए वीडियो...
लोगों को जागरूक करने के लिए #बिहारपुलिस का देखिये ठेठ बिहारी अंदाज़, ये हैं भागलपुर जिले के बबरगंज थाने के दरोगाजी#बिहार #CoronavirusLockdown #biharpolice pic.twitter.com/NB1TGkBc7j — kajal lall (@lallkajal) April 16, 2020
बुधवार की रात बबरगंज पुलिस चौकी के दारोगा सिकंदर कुमार ने माइक थाम लोगों को बिल्कुल ठेठ अंदाज में जागरूक करने के लिए गुड़हट्टा चौक पर संबोधित किया। दरोगा ने लोगों से कहा कि वे अपने गाड़ी-घोड़ा को लेकर लॉकडाउन में ना निकले। पुलिस का भय मन में ना रखिए, हम भी समाज का बेटा और सदस्य हैं।
वे कहते हैं कि आपके आसपास कोई कोरोना का मरीज दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी। घर से झांक रही एक युवती को वे इशारा कर कहते हैं दीदी ए दीदी तनी सुन लीजिए भाय एलो भाय पुलिस मत समझिए, भाई है समाज का। घर में टीवी देखने में मन नहीं लग रहा है तो मां पिता की सेवा करिए। पांव और सिर दबाइए फिर ऐसा मौका नहीं मिलेगा। समाज में किसी से नफरत मत करिए। धैर्य से इतना लॉकलॉग डाउन का पालन किए। कुछ दिन और धैर्य रखिये। दारोगा का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।