Move to Jagran APP

Lockdown 4 : घरों में पहुंचने लगा चिकन देहाती और फिश पंजाबी

Lockdown 4 कोरोना वायरस से बचने और इसके प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा है। अभी इसका चौथा चरण चल रहा है। इस चरण में अब छूट भी दी गई है। घर पर भोजन मंगा सकते हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 11:23 AM (IST)
Lockdown 4 : घरों में पहुंचने लगा चिकन देहाती और फिश पंजाबी
Lockdown 4 : घरों में पहुंचने लगा चिकन देहाती और फिश पंजाबी

भागलपुर, जेएनएन। सिल्क सिटीवासी दो महीने बाद फिर रेस्तरां में बने डिश का स्वाद ले रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी कई होटलों से भोजन की ऑन डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। लॉकडाउन-4 में चिकन-टिक्का, फिश पंजाबी, चिकन देहाती, मटन मस्तानी, मटन इस्टु, फिश खुरमा, चिकन द प्याजा घरों तक पहुंचने लगा है। इससे काफी हद तक रेस्तरां संचालकों को राहत मिली है। रेस्तरां की ओर से सभी मांसाहारी डिश पर छूट भी दिए जा रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल, दूसरों बड़े शहरों की तरह भागलपुर में भी रेस्तरां और होटलों में डिनर करने का क्रेज हाल के वर्षों में बढ़ गया है। शहरी क्षेत्र के 30 फीसद लोग रेस्तरां और होटलों का खाना पसंद करते हैं। 23 मार्च के बाद लॉकडाउन शुरू होने के कारण रेस्तरां और होटल बंद हो गए। लॉकडाउन-4 में कुछ शर्त पर रेस्तरां खोलने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिए गए हैं। इसके बाद कई रेस्तरां ने आपकी मनपसंद डिशेज की होम डिलीवरी शुरू कर दी है।

मेट्रो राजदरबार के संचालक बंटी शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले की तरह ऑर्डर नहीं आ रहे हैं, फिर भी लॉकडाउन-चार में ग्राहक रिस्पांस ले रहे हैं। हर दिन लोग चिकन के अलग-अलग आइटम को फोन कर घर तक मंगवा रहे हैं। होटल मैक्स इन के प्रबंधक धीरज सिंह ने बताया कि बड़े होटलों में खाने की ऑनलाइन बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। होटल के रेस्तरां से ऑनलाइन खाना आर्डर में खर्च के अनुरूप इनकम नहीं है।

कोरोना से बचाव को सतर्कता

प्रत्येक घरों में डिलीवरी ब्वाय के जरिए घरों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। डिलीवरी ब्वाय हर ट्रिप के बाद बैग और पूरे अपने शरीर को सैनिटाइज करते हैं। डिलीवरी फ्री में किया जा रहा है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को डिमांड ज्यादा रहता है। लॉकडाउन में काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई में समय लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.