विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोलानाथ पुल फ्लाईओवर निर्माण : इशाकचक विषहरी स्थान की ओर भी बनेगा संपर्क पहुंचपथ

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2022 08:59 AM (IST)

भोलानाथ पुल फ्लाईओवर निर्माण अब इशाकचक की ओर भी संपर्क पहुंचपथ का निर्माण होगा। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के बीच मुलाकात में भोलानाथ पुल पर प्रस्तावित आरओबी से ईशाकचक की ओर पहुंच पथ के लिए सहमति बना।

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन व प्रत्‍यय अमृत।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन व प्रत्‍यय अमृत।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भोलानाथ पुल फ्लाईओवर से (आरोबी) से इशाकचक की ओर पहुंचपथ का निर्माण होगा। इसकी सहमति मिल गई है। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के बीच मुलाकात में भोलानाथ पुल पर प्रस्तावित आरओबी से ईशाकचक की ओर पहुंच पथ के लिए सहमति बना। जनता दरबार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे। भोलानाथ पुल पर आरओबी के निर्माण के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिली है। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से इशाकचक सहित पूर्वी इलाके लोग अपने लिए संपर्क पथ की मांग कर रहे थे। इन लोगों को लगातार आंदोलन जारी था। भोलनाथपुल फ्लाईओवर इशाकचक पहुंच पथ संघर्ष समिति का गठन किया गया था। लगातार इसके कार्यकर्ता अधिकारी, जनप्रतिनिधि और मंत्री से मिल रहे थे। धरना-प्रदर्शन भी जारी था। इन लोगों की जायज मांग पर सरकार पर विचार किया।

शाहनवाज हुसैन ने संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओें से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इलाके में रह रही बड़ी आबादी की जरूरतों को महसूस करते हुए भरोसा दिया था कि उनकी मांगों को पूरी करने के लिए उन्होंघने प्रयास करने का आश्वाीसन दिया। इसके तत्काल बाद ही श्री हुसैन ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से इस विषय पर बात की। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की मौजूदगी में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से इस विषय पर बात हुई और इस पर सहमति बन गई।

श्री हुसैन ने कहा कि भोलानाथ पुल पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज से इशाकचक की ओर पहुंचपथ के निर्माण से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण के पश्चात इस पहुंचपथ की जरुरत महसूस की जाती, लेकिन भविष्य की जरुरत को पहले ही भांपते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर इसे आगे बढ़ाया और आखिरकार इस पर सहमति मिल गई है।

भोलानाथ पुल पर आरओबी की मांग भी बरसों से थी, जिसके लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मिलकर काफी प्रयास किया और अब 117 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी से भागलपुर खासकर दक्षिणी क्षेत्र के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। श्री हुसैन ने कहा कि भागलपुर के भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय यहां आए थे। उन्होंरने इशाकचक की तरफ संपर्क पथ की मांग से संबंधित आवेदन दिया था। संघर्ष समिति के आंदोलनों की जानकारी दी थी। रोहित पांडेय के अलावा संतोष कुमार और डॉ प्रीति शेखर भी आंदोलनकारियों के साथ खड़े रहे। लगातार बिहार सरकार के मंत्री से संपर्क किया। आज एकजुटता के कारण पूर्वी इलाके में भी फ्लाईओवर के‍ लिए संपर्क पथ दे दिया गया। अब भोलानाथ पुल फ्लाईओवर में दो संपर्क पथ जुड़ जाएंगे। त्रिमूर्ति चौक से शीतला स्‍थान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इस फ्लाईओवर से डिक्‍सन रोड और इशाकचक विषहरी स्‍थान की ओर दो संपर्क पहुंच पथ भी बनाया जाएगा। 

भोलानाथ पुल आरओबी पहुंचपथ की सहमति पर खुशी

भोलानाथ पुल फ्लाइओवर से इशाकचक पहुंचपथ की मांग पूरा होने पर पर संघर्ष समिति से जुड़े लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियों का इजहार किया है। पिछले डेढ़ महीने से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संघर्ष समिति के कार्यकर्ता पहुंचपथ को लेकर संघर्ष कर रहे थे। हस्ताक्षर अभियान, जन जागरण अभियान, धरना-प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन से संपर्क पथ की मांग की। जनप्रतिनिधियों के अलावा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जैसे ही संपर्क पथ निर्माण की मंजूरी मिली, पूर्वी क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे। इसके लिए सभी ने धन्‍यवाद यात्रा निकाली और एक सभा का भी आयोजन किया। सस्तु भगत काली मंदिर परिसर में सभा हुई। वहीं से भोलानाथ पुल पर पदयात्रा करते हुए इसकी जानकारी सभी लोगों को दी। इस दौरान डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। भोलनाथपुल फ्लाईओवर इशाकचक संपर्क पथ संघर्ष समिति के सदस्यों के अलावा आम लोगों ने भी इसमें हिस्साक लिया। लोगों ने मिठाईयां बांटी। अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और पूर्व उपमहापौर डा. प्रीति शेखर का भी अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पूर्व जिलाध्यतक्ष नभय चौधरी ऑनलाइन जुड़े रहे। अभार यात्रा और सभा में रोहित पांडेय, संतोष कुमार और डा. प्रीति शेखर के अलावा दिलीप निराला, विपुल सिंह, अभिनव कुमार, प्यारे हिंद, इंदु भूषण झा, मनीष दास, आलोक सिंह बंटू, रोशन कुमार, गुड्डू राय, मनोज कुमार वर्मा बबलू, राजकुमार कर्ण, विमल प्रकाश, विपुल, विमल, सुनील सिंह, अमित, कृष्ण नारायण भारती, प्रमोद कुमार सिंह, पार्थ सारथी, श्रवण पप्‍पू मंडल, रामप्रिय सिंह, प्रसादी मंडल, नारायण मालाकार, प्रीतम विश्वकर्मा, सोहन मंडल, गोपाल सिंह, भोला बाबू, राजीव सिंह, बिरेंद्र, प्राणिक बाजपेयी, नीलम देवी, बाबूल विवेक, सिकंदर, वार्ड पार्षद कुमारी कल्पना आदि शामिल हैं।

प्रीति शेखर ने इस लोककल्याणकारी पहल के लिए उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही हर्ष की इस घड़ी में पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को उन्हों ने शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन व भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री रामसूरत राय और इशाकचक की ओर पहुंच पथ देने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा था। संतोष कुमार भी लगातार उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के संपर्क में रहे। इसके पूर्व संघर्ष समिति के सदस्योंत ने उपमुख्यिमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, स्थानीय सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टीस मेयर, वार्ड पार्षद के सामने अपनी मांग रखी थी। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजा था। उनसे भी मिले थे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी मांगों की जानकारी पत्र के माध्‍यम से दी गई थी। लगातार संघर्ष का परिणाम यह रहा कि इशाकचक विषहरी स्‍थान की तरफ संपर्क मार्ग दे दिया है। इस आंदोलन को सभी राजनी‍तिक दलों के अलावा धार्मिक व सांस्‍कृतिक संगठन का भी समर्थन मिला था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।