कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस, निकाला प्रतिरोध मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में काली पट्टी बांध खलीफाबाग चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च मे वेरायटी चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा।
भागलपुर। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में काली पट्टी बांध खलीफाबाग चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च मे वेरायटी चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा। जहां महिला और पुरुष कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद ने कहा कि पूरे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस की समन्वयक अनामिका शर्मा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की गलत इरादों से देश को शर्मसार होना पड़ा है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एनडीए को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूजा साह, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, राकेश साह, अभिषेक किशोर, सुमन राव, पूनम मिश्रा, ऊषा रानी, मीना देवी, शबनम, पिंकी, प्रिया सहित कई कार्यकर्ता थे।