आनंद माधव ने किया प्रखंड क्षेत्र का दौरा, बोले-कांग्रेस जनोन्मुखी पार्टी है Bhagalpur News
लगातार कांग्रेस नेता भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों में दौरा कर रहे हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। और कांग्रेस को बेहतर पार्टी बातते हैं।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 04:38 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग एवं मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष आनंद माधव सबौर प्रखंड के ममलखा, लैलख, बैजलपुर, सबौर, फतेहपुर और बरारी पंचायत के लोगों की समस्याओं को जाना। लोगों ने पेयजल, सड़क और जलजमाव की समस्याओं से रूबरू कराया।
लोगों ने कहा कि घोघा पुल चालू नहीं होने से आवागमन में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार की जल, नल, गली योजना धरातल पर नहीं उतर सका है। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनोन्मुखी पार्टी है। सभी समस्याओं को पार्टी के विधायक के माध्यम से सरकार के पास पहुंचाया जाएगा।
इसके बाद एसएसपी आशीष कुमार से मुलाकात कर नाथनगर प्रखंड की विधि व्यवस्था पर चर्चा की। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक नागेश प्रसाद सिंह, ममलखा पंचायत के पूर्व उप मुखिया प्रपुण यादव सहित कई थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें