कांग्रेस ने प्रखर नेता को खो दिया : अजीत
भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है।
भागलपुर। भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। नगर विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, समर्पित योद्धा को खो दिया। वे पार्टी के एक प्रखर प्रवक्ता थे और अपनी बात को बेबाकी से रखते थे। जिला काग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने भी शोक व्यक्त किया। जिला काग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनंद ने कहा कि पार्टी ने एक समíपत नेता थे। कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने भी दुख प्रकट किया। जिला महिला काग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि, महानगर काग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, काग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, विवेक जैन, रणवीर शर्मा, रवीन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, डॉ. अनवारूल हक ने शोक जताया।