Move to Jagran APP

छठ घाटों की साफ-सफाई जारी, बढ़े जलस्तर पर खास नजर रख रहा पूर्णिया नगर निगम

पूर्णिया में छठ घाटों पर लगातार साफ-सफाई की जा रही है। पूर्णिया नगर निगम इस ओर तेजी से सक्रिय है। कर्मियों द्वारा घाट की सफाई और अधिकारी मानिटिरिंग कर रहे हैं। नदियों के बढ़ते जल स्तर पर भी खास नजर रखी जा रही है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 05:55 PM (IST)
छठ घाटों की साफ-सफाई जारी, बढ़े जलस्तर पर खास नजर रख रहा पूर्णिया नगर निगम
कटिहार में छठ घाटों पर साफ-सफाई करते कर्मी।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: शहरी परिक्षेत्र में मौजूद छठ घाटों की साफ-सफाई लगातार जारी है। शनिवार को भी नगर निगम का यह अभियान जारी रहा। इधर अंतिम बारिश से नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के साथ तालाबों के भी लबालब भरे रहने पर नगर निगम सहित प्रशासन की खास नजर है। यद्यपि छठ तक जलस्तर में गिरावट की उम्मीद की जा रही है, लेकिन वर्तमान जलस्तर के अनुरुप आवश्यक तैयारी भी शुरु कर दी गई है।

loksabha election banner

नगर निगम के सफाई निरीक्षक कैलाश कुमार सिंह ने बताया कि शहरी परिक्षेत्र में कुल 36 घाट हैं। युद्धस्तर पर इन घाटों की साफ-सफाई चल रही है। व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर निगम के स्तर से हर आवश्यक तैयारी चल रही है। शनिवार को शहर के पक्की तालाब सहित कई अन्य घाटों पर साफ सफाई का कार्य जारी था। इसी तरह खतरनाक घाटों की पहचान भी कर ली गई है। वर्तमान में पानी की स्थिति को देखते हुए बैरिकेडिंग की तैयारी भी शुरु कर दी गई है। इसी तरह खासकर नदी घाटों पर स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरफ की टीम की तैनाती की तैयारी भी है। रोशनी आदि के प्रबंध को लेकर उचित पहल शुरु कर दी गई है।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौराहा में नेहरू युवा केंद्र ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

संवाद सूत्र, केनगर (पूर्णिया) : प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौराहा में नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों द्वारा भारत के आजादी के 75 वें वर्ष गांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कचरा निस्तारण के लिए कचरे को एकत्रित कर प्लास्टिक के आंकड़े की भी जांच की गई। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व प्रखंड स्तर के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक किशोर कुमार कर रहे थे।

उक्त अभियान में नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी संयुक्त रूप से हाथ बंटाकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ किया। सफाई अभियान को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनीता कुमारी एवं अन्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों का हौसला आफजाई किया। हाथ से हाथ मिलाकर विद्यालय को स्वच्छ करने में अपनी अपनी भूमिका निभाई। नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक किशोर कुमार ने शामिल सभी स्वच्छता कर्मियों को बताया की कपड़े के बने थैले एवं बैग का प्रयोग करें। जिससे बंजर हो रहे भूमि प्लास्टिक मुक्त हो सके। कहा प्लास्टिक निस्तारण से हमारा पर्यावरण स्वच्छ और भूमि उपजाऊ हो जाएगा। इससे सभी जीवों की रक्षा हो सकेगी और हम सभी मानव खुशहाली के साथ रह सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.