Move to Jagran APP

आशीर्वाद यात्रा के दौरान भावुक हो गए चिराग और कह दी बड़ी बात, ढोल-बाजे के साथ जमुई में समर्थकों ने किया स्‍वागत

आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान शनिवार को जमुई पहुंचे। यहां पहुंचते ही समर्थकों द्वारा जगह जगह भव्‍य स्‍वागत किया गया। इस दौरान वह कई जगहों पर भावुक भी हुए। उनके साथ साथ समर्थकों का हुजूम भी चल रहा था।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 02:05 PM (IST)
चिराग पासवान के स्‍वागत में खड़े लोजपा कार्यकर्ता। जागरण।

संवाद सहयोगी, जमुई। चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के क्रम में शनिवार को जमुई पहुंचे। लेकिन इस दौरान वह कई जगहों पर भावुक दिखे। उनके आने को लेकर लोगों में जबदस्‍त उत्‍साह था। जिला में प्रवेश करते ही जगह-जगह बैनर-पोस्‍टर लगे थे। साथ ही तोरण द्वार भी बनाए गए थे। साथ ही उनके साथ समर्थकों का हुजूम भी साथ-साथ चल रहा था।

loksabha election banner

सिकंदरा जाने वाली मार्ग के पीरहिंडा गांव के समीप बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत में ढोल- बाजे के साथ खड़े हैं। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रुबेन कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मु मोतीउल्लाह, पूर्व प्रत्याशी रविशंकर पासवान, चंदन सिंह, निर्भय सिंह, सहित कई कार्यकर्ता मोजूद थे।

सिकंदरा के बाद सांसद का महादेव सिमरिया बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बाजार में कई तोरण द्वार लगाए गए हैं।

यहां से चलकर वे जमुई शहर के कचहरी चौक स्थित बाबा साहब डा भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद परिसदन में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद खैरा, सोनो, झाझा होकर चकाई जाएंगे। सांसद के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह कार्यकर्ता स्वागत में फूल- माला लेकर खड़े हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.