Move to Jagran APP

हबीबपुर में युवक ने फंदे से लटक दी जान, मृतक चंदन किराना व्‍यवसायी का पुत्र था

भागलपुर में एक युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली। वह मानसिक रूप से बीमार था। रांची में इलाज हो रहा था। घटना के बाद पुलिस वहां पहुंची है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 08:52 AM (IST)
हबीबपुर में युवक ने फंदे से लटक दी जान, मृतक चंदन किराना व्‍यवसायी का पुत्र था

भागलपुर, जेएनएन। हबीबपुर इलाके के मारूफचक अम्बई निवासी अशोक राम के पुत्र चंदन कुमार ने बुधवार को तड़के फंदे से लटक खुदकुशी कर ली है। अशोक किराना व्यवसायी हैं। घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने हबीबपुर थानेदार शंभू पासवान को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच चंदन के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसके शव को फंदे से काटकर नीचे उतारा। पुलिस ने जरूरी प्रक्रियाओं के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

पिता के मुताबिक उसके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रांची के कांके स्थित मानसिक अस्पताल से उसका इलाज पिछले आठ सालों से चल रहा था। उन्होंने बताया कि रात को करीब 10:30 बजे उन लोगों ने साथ में खाना खाया। फिर सोने के लिए दूसरे तल्ले पर स्थित कमरे में चले गए। 11:00 बजे के करीब लाइट चली गई। घर में इनवर्टर भी नहीं था। गर्मी की वजह से वे अपने बेटे को लेकर छत पर सोने के लिए चले गए। तड़के जब उनकी नींद खुली तो उनका बेटा बगल में नहीं था।

वे हड़बड़ा कर दूसरे तल्ले स्थित कमरे की तरफ गए तो दरवाजा बंद मिला। कमरे के वेंटिलेशन से झांकने पर पता चला कि बेटे ने फंदे से लटक जान दे दी है। उन्होंने फिर अपने बेटे प्रीतम व छोटी बेटी खुशबू को जगाया। मोहल्ले वालों को भी खबर किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी रूपा देवी के घर में रहते हैं। उनकी पत्नी बेटी के पास ही रहती है। बेटी के पति रंजन फौज में हैं। वे लोग पंजाब में रहते हैं। बेटी ने मोहल्ले में ही घर बनाया है। वह खाली रहता था। इस कारण सभी लोग वहीं रहते हैं। पिता ने बताया कि बेटा अक्सर मोहल्ले में कई लोगों के साथ मारपीट भी की थी। कई बार उसकी शिकायतें घर आती थी। लेकिन मानसिक हालत की वजह से वे उन्हें हमेशा अपने साथ रखते थे। मां को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे लोग पंजाब से भागलपुर के लिए निकल गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.