Move to Jagran APP

केंद्र और राज्य सरकार सभी मोर्चो पर विफल

2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का जाना तय है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 01:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 01:59 PM (IST)
केंद्र और राज्य सरकार सभी मोर्चो पर विफल
केंद्र और राज्य सरकार सभी मोर्चो पर विफल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी परिसर में भाकपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक सत्य नारायण ¨सह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि 2014 में तो जनता को झांसा देकर सरकार बना लिया लेकिन उनके द्वारा किए गए सारे वादे छलावा साबित हुए। मोदी सरकार ने न तो विदेशों में जमा कालाधन वापस लाया और न ही गरीब जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजे।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताते हुए ये आरोप भी लगाया कि किसानों के फसल की सही कीमत उनको नहीं मिल पाती है। जहां-जहां इनकी सरकार है वहां-वहां किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा से हाथ मिलाकर उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। इस अवसर पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाने का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए और गरीब दलितों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन किसके आए गरीबों के या पूंजीपतियों के। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता दीनानाथ भगत, जिला मंत्री विनोद यादव, अंचल मंत्री जय प्रकाश यादव, सुभाष यादव, मु. मुस्लिम, सुबोध यादव, सावन कुमार, ब्रह्मदेव राम, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने संबोधित किया। जबकि अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता सत्यदेव ठाकुर ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.