Move to Jagran APP

CBSE 10 Result 2021: आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने लहराया परचम, सभी भैया-बहन हुए सफल

CBSE 10 Result 2021 आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने इस बार भी 10वीं में लहराया परचम। विद्यालय सभी भैया-बहन हुए सफल। cbseresults.nic.in cbse.nic.in cbse.gov.in पर लोग चेक कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई दी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 04:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 04:52 PM (IST)
CBSE 10 Result 2021: आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने लहराया परचम, सभी भैया-बहन हुए सफल
आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के सफल छात्र।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। CBSE 10 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा दसवीं के परिणाम में आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार भी विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 92.8 प्रतिशत अंक लाकर कृष्णा केजरीवाल विद्यालय टॉपर बने। कृष्णा केजरीवाल को 464 अंक मिले हैं। 91.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर आंचल शर्मा रहीं। आदित्य सागर को भी 91.4 प्रतिशत अंक मिला है।  90.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर अंशु प्रिया रहीं।

loksabha election banner

90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले में श्रीधर सहाय, सृष्टि सोनल, प्राची केशरी, अमित कुमार, शिवम कुमार, शिवेन कुमार, अनामिका कुमारी रहीं। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 11 है जबकि 27 छात्रों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता की पहली सीढ़ी है। लक्ष्य निर्धारित कर इमानदारी से परिश्रम से परिणाम भी अच्छे होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति अधिकारीगण एवं आचार्यों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढनियां, संजीत पाठक, रंजन सिंह, सूरज सिन्हा, अंशुमान, कुमार अमरेन्द्र पांडेय, भीष्म मोहन झा, अशोक कुमार, मीडिया प्रमुख पंकज उपाध्याय 'गर्ग' आदि ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि 12वीं में भी यहां के सभी छात्र सफल हुए थे। उन्होंने सभी को बधाई दी है। अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि परीक्षा का परिणाम जारी होते ही सभी में उत्साह है। लेकिन उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अगर कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित नहीं होती तो और भी बेहतर परिणाम निकलते। पंकज उपाध्याय 'गर्ग' ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां का रिजल्ट बेहतर रहता है। भैया-बहन काफी मेहनती हैं। पढ़ाई के अलावा बच्चों का यहां सर्वांगीण विकास किया जाता है।

यह भी पढ़ें - CBSE 10 Result 2021: अभ्युदय व कॉल्विन बने भागलपुर टापर, जानिए... शिक्षण संस्थानों के परिणाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.