बर्फीली पश्चिमी हवा ने बढ़ाई ठंड, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव
मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 23.4 एवं 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 10:17 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:30 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। एक दिन पहले तक धूप में लोग गर्मी का अहसास करने लगे थे। देर रात आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान मंगलवार को पांच से बढ़कर छह पर पहुंच गया। वहीं सुबह से औसतन 2.5 किलोमीटर की गति से चली बर्फीला पश्चिमी हवा ने ठंड बढ़ा दी है। जिसके भय से लोग धूप में भी गर्म कपडे बदन नहीं उतार पाए। शाम में ठंड और बढ़ जाने की उम्मीद है।
कल की तुलना में अधिकतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 23.4 एवं 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आज और कल पांच किलोमीटर की गति से उत्तरी हवा चलने की उम्मीद है। जबकि 11 से 13 जनवरी तक पूर्वी हवा चलेगी। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव भी होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें