Move to Jagran APP

भागलपुर लोस मतगणना : राजद और जदयू उम्मीवारों ने की पूजा पाठ, साधु-संतों से लिए आशीर्वाद

भागलपुर लोकसभा सीट के लिए मतगणना प्रारंभ हो गई। दोनों प्रमुख प्रत्‍याशी बुधवार को दिन भर पूजा पाठ करते रहे। साधु संतों का आशीर्वाद लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:18 AM (IST)
भागलपुर लोस मतगणना :  राजद और जदयू उम्मीवारों ने की पूजा पाठ, साधु-संतों से लिए आशीर्वाद
भागलपुर लोस मतगणना : राजद और जदयू उम्मीवारों ने की पूजा पाठ, साधु-संतों से लिए आशीर्वाद

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। यहां के दोनों प्रमुख प्रत्‍याशियों ने सुबह उठकर पूजा पाठ किया। साधु, संतों और पंडितों का आशीर्वाद लिए। बुधवार को भी दोनों का समय पूजा-पाठ और अपने समर्थकों से बातचीत में बीती। जदयू प्रत्‍याशी अजय मंडल गुरुवार सुबह बासुकीनाथ पहुंचे। वे दोहपर 12 बजे मतगणना केन्‍द्र आएंगे। राजद प्रत्‍याशी सांसद बुलो मंडल मतगणना केन्द्र पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

हमरो नै, लोगे लड़ी रहलो छलै हमरो लड़ाय

एनडीए प्रत्याशी नाथनगर विधायक अजय कुमार मंडल अपने चिर-परिचित गंवई अंदाज में बुधवार को बोले कि चुनाव हमरो नै, लोगे लड़ी रहलो छलै हमरो लड़ाय। एै म जीत त हमरे नी होतै...। इलाकाई राजनीति की पकी जमीन पर तपकर काले हुए अजय की बोली शहरी लोगों को अचंभित करती हो लेकिन उनकी इस शैली की दीवानगी भी लोगों में कम नहीं। ना कोई घमंड, ना ही दिखावा। बारह बजे रात को भी कोई बुला ले तो जैसे-तैसे कपड़े में पहुंच जाने की ललक लोगों को भाती है। पूछने पर बोले हमने अबीर, गुलाल, मर मिठाई का इंतजाम नहीं किया है। हां फोन कर दोस्त, मोहिम, समर्थक यह बता रहे हैं कि हे भाय सब इंतजाम छै। अजय मंडल दस-ग्यारह बजे पालीटेक्निक भवन स्थित मतगणना कक्ष पहुंच जाएंगे। उनकी पलटन घोघा, कहलगांव, पीरपैंती, नाथनगर, गोपालपुर, बिहपुर, सन्हौला, सबौर, बरारी, खंजरपुर, लोदीपुर, जगदीशपुर, सच्चतानंद नगर समेत कई हिस्सों से सबेरे ही पहुंच जाएगा। सबके लिए इंतजाम है। खुद दही-चूड़ा खाएंगे। केताड़ी के रस का भी इंतजाम है। जंडा का भूजा भी कार्यकर्ता लाएंगे। सत्तू-प्याज भी गमछे के साथ पलटन में लड़के लाएंगे। अजय कहते हैं जब भी चुनाव मैदान में कूदा लोगों का साथ उन्हें मिला। बातचीत में अपने समर्थकों को यह भी नसीहत दे दिया कि केकरो हल्ला-गुल्ला नै करना छै, गोड्डा भी जाना छै। हमरो ध्यान वहां भी लगलो छै। शांति से बरारी में रहना छै।

जीत की उम्मीद ईवीएम में बंद

तिलकामांझी स्थिति राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के निवास में चुनाव कार्यालय है। कार्यकर्ताओं से हॉल भरा हुआ था। बुलो मंडल और उनके कार्यकर्ता गुरुवार को होने वाले मतगणना की तैयारी में लगे हुए थे। जीत किसकी होगी इस प्रश्न पर बुलो मंडल ने कहा कि 'उम्मीद' ईवीएम में बंद है। महागठबंधन के नेताओं द्वारा ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर वे मौन रहे। बुलो मंडल कुप्पा घाट में आयोजित भगीरथ बाबा की जयंती समारोह में भी शामिल हुए और चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.