Move to Jagran APP

लापरवाही की वजह से होता है स्तन कैंसर, जानिए... चिकित्सक की सलाह

35 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को सोनो मेमोग्राफी करवानी चाहिए। इससे स्तन कैंसर है या नहीं इसकी जानकारी मिलती है। निकट रिस्तेदार को स्तन कैंसर होने पर तो सचेत रहने की आवश्यकता है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 02:42 PM (IST)
लापरवाही की वजह से होता है स्तन कैंसर, जानिए... चिकित्सक की सलाह

भागलपुर [जेएनएन]। लापरवाही की वजह से महिलाएं स्तन कैंसर की शिकार हो रही हैं। 40 फीसद ऐसी महिलाएं हैं जिनके स्तन में गांठ हैं लेकिन वो शर्म से चिकित्सक से जांच नहीं करवाती। जब मर्ज ज्यादा बढ़ जाता है तब वो जांच करवाती हैं, तबतक काफी देर हो चुकी रहती है। 35 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को सोनो मेमोग्राफी करवानी चाहिए। इससे स्तन कैंसर है या नहीं इसकी जानकारी मिलती है। मां या निकट रिस्तेदार को स्तन कैंसर होने पर तो और ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। 45 वर्ष उम्र के बाद प्रतिवर्ष मेमोग्राफी करवानी चाहिए।

loksabha election banner

मेमोग्राफी से ही स्तन कैंसर की जानकारी मिलती है। खुद भी हाथों द्वारा दबा कर देखना चाहिए कि स्तन में गांठ है या नहीं। मेमोग्राफी से यह जानकारी मिलती है कि गांठ कड़ा है या नहीं साथ ही उसमें द्रव्‍य है की नहीं। ताकि समय रहते बीमारी का इलाज संभव हो सके। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड प्रभावित शरीर के अंगों की जांच के लिए किया जाता है। जिसमें हृदय, रक्त वाहिका, लीवर, पित्ताशय की थैली, तिल्ली, अग्नाशय, गुर्दा, मूत्राशय, गर्भाश्य, अंडाशय, आंख, थायरायड और अंडकोष आदि शामिल है। अल्ट्रासाउंड दर्द रहित होता है। एक्सरे और सीटी स्कैन करवाने से मरीज पर दुष्पर्भाव पडऩे की गुंजाइश रहती है लेकिन अल्ट्रासाउंड से शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।

गर्भावस्था में अल्ट्रासाउंड से शिशु की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है। प्रसव के समय की भी जानकारी मिलती है। इकोकार्डियोग्राम अल्ट्रासाउंड ध्वनि तरंगे हैं, जिनसे दिल की जांच की जाती है। इसके अलावा यह हृदय की धमनियों की भी जांच करता है। गर्दन की धमनियों में मोम जैसा प्लाक जम जाता है। प्लाक जमने से गर्दन की नाड़ी असामान्य और रोगग्रस्त हो जाती है। अल्ट्रासाउंड से प्लाक जमने की जानकारी मिलती है। गर्भ में शिशु का विकास की जानकारी अल्ट्रासाउंड से होती है। रविवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में आईं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना सिन्हा से पाठकों ने कई प्रश्न पूछे।

प्रश्न : किडनी में दर्द होता है। साथ में जलन भी।

मो. शमशेर, भीखनपुर

उत्तर : हो सकता है किडनी में स्टोन हो। अल्ट्रासाउंड करवाने से जानकारी मिलेगी। चिकित्सक से इलाज करवा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 33 वर्ष है। आए दिन पेट में दर्द होता है। हल्का दर्द भी होता है।

सोनू, रजौन

उत्तर : कब्ज की वजह से भी दर्द होता है अथवा गैस्टिक से भी। अल्ट्रासाउंड करवाने से सही जानकारी मिलेगी।

प्रश्न : पत्नी एक माह से गर्भवती है। कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवानी चाहिए।

विजेता, शाहकुंड

उत्तर : अल्ट्रासाउंड करवाने से गर्भस्थ शिशु का विकास और उसके धड़कन की जानकारी मिलती है। गर्भ ठहरने के पांचवे माह में अल्ट्रासाउंड करवाने से गर्भस्थ शिशु की शारीरिक विकास की जानकारी मिलती है। थ्री डी स्कैन करवाने से शिशु के प्रत्येक अंग के विकास की जानकारी मिलती है। आठवें माह में अल्ट्रासांड करवाना चाहिए। अल्ट्रासाउंड से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

प्रश्न : मेरी बहन की उम्र 32 वर्ष है। तीन वर्ष पूर्व शादी हुई है। संतान नहीं हो रही है।

रंजू, नाथनगर

उत्तर : गर्भास्य में अगर कोई खराबी है तो अल्ट्रासाउंड करवाने से जानकारी मिलती है। माहवारी होने के आठवें दिन अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए।

प्रश्न : बांए हाथ की हड्डी में थोड़ा उभार है। ऐसा एक माह से है, चोट लगने से ऐसा हुआ है।

सुमन कुमार, नाथनगर

उत्तर : एक्सरे करवाने से यह जानकारी मिलेगी कि हड्डी किस पोजिशन में है। हड्डी या मांसपेशी में तो कोई परेशानी नहीं हुई। मांसपेशी में अगर कोई बदलाव हुआ होगा तो अल्ट्रासाउंड से जानकारी मिल जाएगी।

प्रश्न : ईसीजी, अल्ट्रासाउंड आदि कौन सी बीमारियों में करवानी चाहिए।

मो. उस्मान, भीखनपुर

उत्तर : हृदय से संबंधित बीमारी जैसे धड़कन, घबराहट, पसीना आना आदि जांच इसीजी द्वारा की जाती है। दो दिन पूर्व कराएं ईसीजी अगर नार्मल है तो यह जरुरी नहीं है कि दो दिन बाद कराया गया ईसीजी नार्मल ही हो। शरीर में चोट लगने पर हड्डी का फ्रैक्चर होना, दर्द होना के अलावा पेट में दर्द होने पर एक्सरे कराया जाता है। पेट की बीमारियों के अलावा मांसपेशियों में संक्रमण, मवाद या पानी भर जाने की जानकारी अल्ट्रासाउंड से होती है।

प्रश्न : मेरी उम्र 16 वर्ष है। कमजोरी है और आंख के सामने अंधेरा छा जाता है।

कुंदन कुमार, हरियो

उत्तर : समय पर खाना खाएं। मौसमी फल और दूध का सेवन करें। व्यायाम करें। धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे।

प्रश्न : मेरी उम्र 40 वर्ष है। सफेद पानी गिरता है और कमर में दर्द है।

निर्मला देवी, नाथनगर

उत्तर : कमर की हड्डी घिसने से दर्द हो सकता है। संक्रमण की वजह से सफेद पानी गिरता है, अल्ट्रासाउंड से संक्रमण है या नहीं इसकी जानकारी मिलेगी। मौसमी सब्जी और फल का सेवन करें।

प्रश्न : पिता की किडनी में करीब आठ एमएम का स्टोन है। पेट में दर्द भी रहता है।

सोनू कुमार, अकबरनगर

उत्तर : पानी और दवा से स्टोन पेशाब के रास्ते धीरे-धीरे निकल जाएगा। दर्द है तो अल्ट्रासाउंड करवा लें, स्टोन की स्थिति की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा स्टोन कहा फंसा है इसकी जानकारी नस में दवा देकर एक्सरे करने से होगी। साथ ही स्टोन से किडनी कितनी प्रभावित है इसकी भी जानकारी मिलेगी।

प्रश्न : पेट में दर्द रहता है। कब्जियत भी है।

सविता, जगदीशपुर

उत्तर : सुपाच्य भोजन करें। रेशदार फल और सब्जी खाएं। पानी ज्यादा पीएं। किडनी या बच्चादानी में कोई गड़बड़ी है या नहीं इसकी जानकारी के लिए अल्ट्रासाउंड करवा लें।

प्रश्न : अंगुठा में बॉल से चोट लग गई थी। वजन उठाने में परेशानी होती है।

सिकंदर मिश्र, भीखनपुर

उत्तर : चोट लगने से धमनी सूख गई होगी। इससे रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। जांच करवा लें।

प्रश्न : दोस्त की छाती में पानी बताया गया है। क्या पानी निकल सकता है।

विवेक झा, मिरजानहाट

उत्तर : अल्ट्रासाउंड से जानकारी मिलेगी कि द्रव्य कहां है। खांसने का प्रयास नहीं करें। एक से डेढ़ लीटर पानी निकाला जा सकता है।

प्रश्न : गर्भ धारण करने करने के बाद कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए।

पप्पू सिंह, सबौर

उत्तर : भ्रूण में पल रहे बच्चे की स्थिति कैसी है। प्लेसेंटा, जन्मजात विकलांग्ता, धमनियों में रक्त जा रहा है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए सात से आठवें सप्ताह, 17 से 18 सप्ताह और 35 से 36 सप्ताह में अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए।

प्रश्न : मां की उम्र 45 वर्ष है। कमर में दर्द रहता है। कमर से पैरों तक झनझनाहट रहती है।

पितांबर, सनोखर

उत्तर : जब नर्व को हड्डी दबाता है तो झनझनाहट होती है। इलाज नहीं करवाने की स्थिति में पेशाब भी कंट्राल नहीं होता है। एमआरआई या एक्सरे से स्थिति की जानकारी मिलेगी।

प्रश्न : मेरी उम्र 40 वर्ष है। समय पर माहवारी नहीं हो रही है। जब होती है तो ज्यादा दिनों तक रक्तश्राव होता है।

संगीता झा, खंजरपुर

उत्तर : हारमोन में बदलाव या बच्चादानी में गांठ हो सकती है। अल्ट्रासाउंड करवा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.