दस माह बाद पापहरणी तालाब में वोटिंग शुरु, आकर्षित होने लगे सैलानी
बांका जिले में स्थित मंदार का ऐतिहासिक महत्व है। यहां के धर्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को जानने बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। वे मंदार पर्वत का भ्रमण कर वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेते हैं। बहरहाल मंदार में वोटिंग प्रारंभ किया गया है।
जागरण संवाददाता, बांका । मंदार स्थित पापहरणी तालाब में रविवार को लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से वोटिंग की शुरुआत हुई। वोटिंग की शुरुआत के साथ ही मंदार घूमने आए काफी संख्या में सैलानियों ने वोटिंग का आनंद लिया । कोरोना काल से ही पापहरणी तालाब में वोटिंग बंद थी। करीब दस महीने की लंबी अंतराल के बाद पापहरणी तालाब में वोटिंग शुरू की गई है।
वोटिंग से सैलानियों की बढ़ी संख्या
वोटिंग शुरू होने से मंदार में सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं ,सैलानी दोपहर में खिले धूप के बीच वोटिंग का आनंद लिया। दूसरी तरफ मंदार में नव वर्ष के शुरुआत से ही लगातार सैलानियों का आना जारी है। हालांकि बहुप्रतीक्षित रोपवे चालू नहीं होने से सैलानियों को निराशा हाथ लगती है। पिछले दिनों मंदार आए पर्यटन मंत्री जिवेश मिश्रा ने तीन महीने के अंदर रोपवे चालू करने की बात कही है। फिलहाल रोपवे का ट्रायल चालू है। विद्युतीकरण का पेच फंसा हुआ है। जिसके कारण रोपवे शुरू होने में देरी हो रही है।
रोपवे शुरू होने से श्रद्वालु ले पाएंगे पर्वत के उपर जाकर प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा
मंदर पर्वत पर चढ़ने का सहज व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पर्वत पर पैदल पांव पहुंचना मुश्किल होता है। वहां से गिरने का भी डर समाया रहता है। बच्चे को साथ लेकर पर्वत पर चढ़ना सहज नहीं है। लोगों को पर्यटन मंत्री के दिए गए आश्वान पर भरोसा जगा है। उम्मीद है जल्द रोपवे की सेवा प्रारंभ होगी, फिर लोग त्रिकुटी पर्वत की तरह यहां भी प्राकृतिक सौदर्य का आनंद उठा पाएंगे।
सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन हुआ सजग
रोपवे शुरू होने मंदार की ऐतिहासिक महत्ता को जानने बढ़ी संख्या में यहां लोग परिवार के साथ आएंगे। धीरे धीरे मंदार के सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन की भी सक्रियता बढ़ी है। यहां लगने वाले दुकानों को कतारबद्व कर सही तरीके से लगाया जा रहा है ताकि पापहरणी तक सैलानियों को आने जाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।