Move to Jagran APP

BJP : सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, सबसे पहले होगा बूथ अध्यक्षों का चयन Bhagalpur News

11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव 11 से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव और 1 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 08:39 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 08:39 AM (IST)
BJP : सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, सबसे पहले होगा बूथ अध्यक्षों का चयन Bhagalpur News
BJP : सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, सबसे पहले होगा बूथ अध्यक्षों का चयन Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। हम सत्ता को साधन नहीं साध्य मानकर काम करते हैं। पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद संगठन कार्य को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। संगठन ही हमारा परिवार होता है। उक्त बातें तिलकामांझी जवारीपुर स्थित वृंदावन हॉल में भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश मंत्री व भागलपुर संगठन चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन के इकाई का पुनर्निर्माण करना होगा। बूथ हमारे संगठन की रीढ़ होती है। इसलिए सबसे पहला चुनाव बूथ अध्यक्ष का होगा। वहीं से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शक्ति केंद्र के चुनाव प्रभारी बूथ का चुनाव करवाएंगे। बूथ कमिटी में 19 लोगों की टीम बनेगी। जिसमें एक अध्यक्ष एक महामंत्री, दो उपाध्यक्ष दो मंत्री शेष सभी सदस्य होंगे जिसकी कुल संख्या 19 होगी। जिसमें 8 महिला होना अनिवार्य है।

loksabha election banner

11 से 30 सितंबर तक होगा बूथ अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव, 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11 से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव और 1 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

संपर्क अभियान का दायित्व मुरारी पासवान को

भागलपुर जिले में संपर्क अभियान का दायित्व जिला मंत्री मुरारी पासवान और जन जागरण अभियान का दायित्व दीपक सिंह को दिया गया है। इस अभियान के माध्यम से हम आम जनों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंश मनी सिंह, नभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर, राजीव मुन्ना, पवन मिश्रा, डॉ मृणाल शेखर, बंटी यादव, मुकेश सिंह, कन्हाई मंडल, दिलीप निराला, गुड्डू शुक्ला, किरण सिंह, मुरारी पासवान, विपुल सिंह, अरुण राय, रोशन सिंह, दीपक सिंह, देवव्रत घोष, रामदेव शाह, सुनील सिंह, सुधीर भगत, माला सिंह, श्‍वेता सिंह, उमाशंकर, सुजीत कुमार, शिवबालक तिवारी, हेमंत भगत, प्रभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र झा, गोपाल सिंह, अभिनव कुमार, प्रिंस मंडल, गोपाल मंडल, लीना सिन्हा, मनीष दास, संजीव सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद एहशाद, अजीत गुप्ता, अमरदीप शाह, आलोक बंटू, मुकुल कुमार, विजय साह, संजय हरी, राज किशोर सिंह, मिंकु तिवारी, मृत्युंजय आजाद, राजेश टंडन, प्यारे हिंद, आदित्य पांडे, श्री राम राय, दीपशिखा आंनद उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय व मंच संचालन महामंत्री विजय कुशवाहा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.