Move to Jagran APP

Mission 2019 : विजय लक्ष्य सम्मेलन में सात फरवरी को पटना जाएंगे भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों और आगामी योजना को लेकर रणनीति बनाने का सिलसिला काफी तेज कर दिया है। इसके लिए सभी प्रशिक्षित हो रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 09:50 AM (IST)
Mission 2019 : विजय लक्ष्य सम्मेलन में सात फरवरी को पटना जाएंगे भाजपाई
Mission 2019 : विजय लक्ष्य सम्मेलन में सात फरवरी को पटना जाएंगे भाजपाई

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विजय लक्ष्य युवा महासम्मेलन में सात फरवरी को पटना जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, प्रदेश के महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री बंटी यादव सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष थे। कहा कि आठ फरवरी को पटना में प्रदेश स्तरीय विजय लक्ष्य युवा महासम्मेलन है। दो मार्च को विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

loksabha election banner

महासम्मेलन को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री नागेंद्र संबोधित करेंगे। बैठक में अश्विनी जोशी मोंटी अजीत गुप्ता, कुंदन रोहित मिश्रा, गौतम सिन्हा, कुमार श्रवण, कुमार विजेंद्र विकास सिंह सुमन भारती अभिषेक मिश्रा उपस्थित थे। इसके पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा ने एतवारी हॉट की गरीब बस्ती में लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मनीष दास ने कहा कि कंबल वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, मोंटी जोशी, शंभू पासवान थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.