Move to Jagran APP

Virtual rally : जिले में 15 सौ स्थानों एक लाख लोग सुनेंगे अमित शाह को, फीलिंग होगी रीयल रैली

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसका शुभारंभ अब से कुछ देर बाद गृहमंत्री अमित शाह अपनी वर्चुअल रैली से करेंगे। मुख्य समारोह में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय रहेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 02:20 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 02:20 PM (IST)
Virtual rally : जिले में 15 सौ स्थानों एक लाख लोग सुनेंगे अमित शाह को,  फीलिंग होगी रीयल रैली
Virtual rally : जिले में 15 सौ स्थानों एक लाख लोग सुनेंगे अमित शाह को, फीलिंग होगी रीयल रैली

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बिहार में भारतीय जनता पार्टी सात जून 2020 (रविवार) को अमित शाह (Amit Shah) की वर्चुअल रैली (Virtual Rally) के साथ अपने चुनाव अभियान (Election Campaign) की शुरूआत कर रही है। रैली चार बजे शुरू होगी। पूर्व बीजेपी अयक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) से लड़ने की तैयारी के बारे में तो बताएंगे। साथ ही केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियों से भी अवगत कराएंगे। इसकी तैयरियां पूरी हो चुकी हैं। इनके अलावा पार्टी के अन्‍य कई नेताओं का भी भाषण होगा। भागलपुर जिले में इसकी व्‍यापक तैयारी की जा रही है। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय खुद पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर कर रहे हैं। मुख्‍य समारोह शहर के खरमनचक स्थित मर्यादा विवाह भवन में होगा। यहां जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय खुद मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

रोहित पांडेय ने अमित शाह की वर्चुअल रैली की चर्चा करते हुए कहा कि रैली अभूतपूर्व होगी। बूथ स्तर पर जहां सात से दस लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, शक्ति केंद्र, मंडल और जिले के कार्यक्रमों पर 40 से 50 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। पार्टी ने वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। जिले में एक लाख से ज्‍यादा लोग इस रैली में शामिल होंगे।

वर्चुअल रैली की जिम्मेदारी तय

रोहित पांडेय ने इससे पूर्व रविवार को होने वाले बिहार-जनसंवाद कार्यक्रम (वर्चुअल रैली) को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वाट्सएप, फेसबुक, एसएमएस, ट्विटर, टेलीग्राम, फेसबुक पेज के जरिए वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों के साथ ही बूथ अध्यक्षों को रैली की लिंक भेजने का काम जारी रहा। बीजेपी फॉर बिहार लाइव के माध्यम से कार्यकर्ताओं का लिंक भेजा गया।

शाम चार बजे बिहार के 12 लाख लोगों से जुड़ेंगे अमित शाह

वर्चुअल रैली के जरिए रविवार को शाम चार बजे अमित शाह बिहार के लोगों से सीधे जुड़ेंगे। रैली को 'बिहार-जनसंवाद' का नाम दिया गया है। जिले में 15 सौ बूथों पर बड़ी स्क्रीन पर अमित शाह का भाषण सुनने की तैयारी की गई है।

रैली वर्चुअल, पर फीलिंग रीयल

अमित शाह की रैली तो वर्चुअल है, लेकिन इसकी फीलिंग रीयल रैली के जैसी ही होगी। इसके लिए भागलपुर में मंच बनाए जा रहे हैं। मंच पर प्रोटोकॉल के अनुसार नेता बैठेंगे। दिल्‍ली के मंच पर अमित शाह के साथ बिहार के केंद्रीय स्तर के पांच नेता रहेंगे। जबकि, पटना के मंच पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जयसवाल तथा अन्‍य नेता रहेंगे।

रैली के लिए बीजेपी ने जारी किए सोशल मीडिया लिंक

बीजेपी ने रैली में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर लिंक भी जारी किए हैं। रोहित पांडेय द्वारा रैली (बिहार जनसंवाद) में में शामिल होने के लिए लिंक दिए गए हैं। ये लिंक फेसबुक के लिए https://fb.com/BJP4Bihar और यूट्यूब के लिए https://bit.ly/AmitShahBiharJune7 हैं। इनपर क्लिक कर लोग अपने घरों से ही रैली से जुड़ सकेंगे।

 

400 स्थानों पर बडा कार्यकम होगा

भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि भागलपुर जिले में 400 स्थानों पर बडा कार्यकम होगा, जिसमें शारीरिक दूरी का पालन किया। एक स्थान पर कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग भाग नहीं लेंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर एक हजार स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। जहां एक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा 25 लोग शामिल होंगे।

आमलोगों की सहभागिता जरुरी है

रोहित पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा इसके लिए आमलोगों की सहभागिता जरुरी है, तभी यह देश विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी विधानसभाओं पर तैयारी करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगाए गए हैं।

सभी कार्यकर्ता लगे हैं 

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि जिले के सभी पदाधिकारियों के अलावा सभी मंडल अध्‍यक्ष, मंच, मोर्चा और प्रकोष्‍ठ के सारे अधिकारी इस रैली को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। पूर्व पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। वहीं, कई भाजपा के पूर्व प्रत्‍याशी भी इसमें सक्रियता से लगे हुए हैं। डॉ प्रीति शेखर, स्वेता सिंह, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, दिलीप निराला, संतोष कुमार, मनीष दास, विपुल सिंह, प्यारे हिंद, इंदूभूषण झा, विजय कुशवाहा, संजीब कुमार, प्रिंस मंडल, अजीत गुप्ता, विजेंद्र रजक आदि ने संपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें, इसे सुनिश्चित किया। पूर्व उपमहापौर सह भाजपा नेत्री डाॅ प्रीति शेखर विक्रमशीला शक्ति केंद्र के लहरी टोला स्थित शाह धर्मशाला में वर्चुअल रैली में भाग लेंगी। 

पार्टी ने की है बेहतर व्यवस्था

जिला उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला ने कहा कि पार्टी द्वारा किए गए व्‍यवस्‍था के माध्‍यम से जिले में एक लाख से ज्‍यादा लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन को सुनेंगे। इसके अलावा काफी लोग अपनी निजी व्‍यवस्‍था से भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता इससे प्रेरणा पाकर दोगुने उत्‍साह से कार्य में जुटेंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्‍यारे हिंद ने बताया कि उन्हें ईश्वरनगर मंडल में एक कार्यक्रम को करने की अनुमति मिली है। इशाकचक विषहरी मंदिर के पास वर्चुअल रैली का प्रसारण होगा।

अ‍‍र्जित ने की बैठक

इसके पूर्व भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में उनके आवास पर बिहार जनसंवाद कार्यक्रम की रूप रेखा के लिए भागलपुर के चारों मंडलों की बैठक हुई। इस अवसर पर अभय घोष सोनू, सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, कन्हैया साहे, संजय भट्ट, चन्दन पांडेय, बब्बन मिश्र, मुन्ना सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रेष्ठा गांधी, संगीत सिन्हा, रीता गुप्ता, कामेश्वरी प्रसाद, भारती शाह, मोहित सिंह, चंदन ठाकुर, रोहित कुमार, शुभम तिवारी, दीपक कुमार, आलोक आदि उपस्थित थे। अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि वे खुद शीला विवाह भवन बूढ़ानाथ में रहेंगे। वे वहां से शहर के हो रहे कई अन्य कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। वे यहीं से दिल्ली और पटना कार्यक्रम से भी जुड़े रहेंगे। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 40 स्थानों पर पार्टी की व्यवस्था में वर्चुअल रैली कराई जा रही है। 

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

सुल्तानगंज में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा और नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी ने शहरी क्षेत्र स्थित सभी शक्ति केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर कार्यक्रम का जायजा लिया और रूपरेखा तैयार की। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार मौजूद रहे। जगह-जगह जनसंपर्क अभियान कर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संबोधन को सुनने की अपील की। जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी केंद्रों पर कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। भाजपा शाहकुंड मंडल के महामंत्री ललन झा की अध्यक्षता में दीनदयालपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत कोडंडा ग्राम में बैठक की गई। बैठक में तय हुआ कि गृह मंत्री अमित शाह के बिहार जनसंवाद कार्यक्रम में सप्तऋषि बूथ कमेटी के सभी सदस्य एवं शक्ति केंद्र मंडल के सभी पदाधिकारी दीनदयालपुर शक्ति केंद्र के डोहराडीह गांव में जनसंवाद सुनेंगे।

बिहार जन संवाद कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक 

नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि जिले में सौ से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम होगा। नवगछिया में दो विधानसभा क्षेत्र है। दोनों जगहों पर कार्यकर्ताओं को सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने और चुनाव की तैयारी के लिए लगाया गया है। नारायणपुर प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता गया प्रसाद यादव के आवास पर नवगछिया महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी व नवगछिया भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी ने बैठक की। कहा कि बिहपुर विधानसभा के नारायणपुर मधुरापुर बाजार रामजानकी ठाकुरबाड़ी में लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नारायणपुर प्रखंड के 72 बूथों पर भी संवाद कार्यक्रम सुना जाएगा। मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार जीतू, मो मुमताज, मो शमीम अख्तर, रॉकी कुमार सिंह, शंकर, अंकुश राज आदि मौजूद थे। सोनवर्षा में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता जयरामपुर निवासी आलोक सिंह बंटू का अभिनंदन किया गया। प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी समेत अन्य कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार जनसंवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जनसंवाद कार्यक्रम का प्रसारण शाम चार बजे से भाजपा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। एक स्थल पर 50 से अधिक लोग नहीं जुटेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पूर्व विधायक ई शैलेंद्र भी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रियता से लगे हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.