Move to Jagran APP

BJP : 'सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प दुहराया' Bhagalpur News

सदस्‍यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 02:20 PM (IST)
BJP : 'सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प दुहराया' Bhagalpur News
BJP : 'सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प दुहराया' Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। कहलगांव नगर एवं कहलगांव ग्रामीण क्षेत्र की भाजपा की अलग अलग हुई बैठक में सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सभी वर्गों के बीच सघन रूप में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण क्षेत्र की बैठक जानमुहम्मदपुर में जिला पार्षद शर्मिला देवी के आवास पर हुई। बैठक जो जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, रणवीर सिंह, सदस्यता प्रभारी पवन तांती, बद्री प्रसाद मंडल, रानी दुबे, ज्योतिष पासवान, मो. मुस्तफा, दिलीप मंडल, उमेश मंडल आदि ने अपने विचार रखे। कहलगांव नगर भाजपा की बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, मंच, मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने सदस्यता अभियान संचालन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को जुट जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता रामकुमार पाठक ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशांत कुमार ने की। बैठक को कृष्ण कुमार सिंह, नीतू चौबे, आमोद शर्मा, पवन चौधरी, बद्री प्रसाद मंडल, कर्नल दयानन्द, मो. ताहिर, भानु सिंह, धीरज कुमार चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके के कार्य करें। प्रदेश ने जो भरोसा हमपर जताया है उसे पूरा करें। आपसी मनमुटाव या मतभेद से कार्य बाधित होती है। और भाजपा की इससे छवि भी खराब होती है। इसलिए कार्यकर्ता देश के सर्वांगीण हित में कार्यरत भारतीय जनता पार्टी और इस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संबल प्रदान करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

शाहकुंड प्रखंड के जिला परिषद डाकबंगला में भारतीय जनता पार्टी शाहकुंड मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शक्तिकेंद्र सदस्यता विस्तारक का नाम मनोनीत किया गया। इस मंडल क्षेत्र में 21,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि शाहकुंड मंडल में सदस्यता अभियान काफी तेजी से चल रहा है। शाहकुंड मंडल को जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उस लक्ष्य से भी आगे जायेगा। मौके पर जिला महामंत्री सह जिला सदस्यता प्रभारी विजय कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा सदस्यता प्रभारी पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, जिला मंत्री अरुण राय, पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह, हरिनंदन मंडल, रूपचंद भारतीय, ललन झा, राजीव सिंह, छविनाथ सिंह, मनोज गुप्ता , प्रभाष मिश्रा, सुधीर झा, विवेकानन्द दास, संदीप परिहार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.