Move to Jagran APP

CAA & NRC : समर्थन में गांव-गांव निकले भाजपा कार्यकर्ता, कहा-देश हित में है यह कानून Bhagalpur News

भागलपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव दौरा किया। इस दौरान इन नेताओं ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में लोगों को जानकारी दी। कहा-यह कानून देश हित में है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 10:21 AM (IST)
CAA & NRC : समर्थन में गांव-गांव निकले भाजपा कार्यकर्ता, कहा-देश हित में है यह कानून Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर व नवगछिया क्षेत्र में कई प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में कार्यक्रम किए। इस दौरान कई गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएए और एनआरसी देशहित में है।

loksabha election banner

कहलगांव नगर भाजपा की ओर से दूसरे दिन में नगर में एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में जागरुकता अभियान चलाया। वार्ड नंबर 14, 15 एवं 16 में दुकानदारों सें घर-घर जाकर एनआरसी क्यों के पर्चा दिए और लोगों के बहकाबे में न आने की बात कही। जागरुकता अभियान की अगुआई कर रहे नगर भाजपा अध्यक्ष नीतू चौबे ने कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए इसे हौवा बनाए हुए हैं। देश में अशांति फैला रहे हैं। इसके पास कोई मुद्दा नहीं है। मुखिया ललिता देवी, दुर्गा पांडेय, भरत कुमार साह, संजय केशरी, राजीव कुमार शर्मा, रवी ङ्क्षसह, अभिषेक पांडेय ने कहा कि इस कानून से देश के नागरिकों को कोई नुकसान नहीं है, विपक्ष बेवजह तूल देकर लोगों को बरगला कर भड़का रहा है।

सीएए और एनआरसी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी शाहकुंड मंडल के भाजपा महामंत्री ललन कुमार झा के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून को लागू होने पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान किरणपूर, डोहराडीह एवं कुशवाहा गांव में घर-घर जाकर सीएए के बारे में जानकारी दी गई। यह कानून 130 करोड़ भारतीय लोगों के हित में है। ग्रामीणों से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन को लेकर 8866288662 पर मिस्ड कॉल करवा कर समर्थन प्राप्त किया गया। जनसंपर्क के दौरान डोहराडीह में स्वतंत्रता सेनानी विंदेश्‍वरी मौआर के पुत्र सरयुग मौआर, शिवकुमार मौआर, मदन मोदी, डब्ल्यू सिंह ,रोहित कुमार मौआर, अनमोल कुमार, गंधर्व कुमार, शुभम कुमार, पुष्कर कुमार, दिलखुश कुमार, एवं किरणपुर में सुल्लौ ठाकुर, अनंत ठाकुर, रंजीत मोदी, शंभू मिश्रा, राजेश साह, सहित सैकड़ों ग्रामीणों से जनसंपर्क स्थापित किया।

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में की परिचर्चा

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बिहपुर के अलग-अलग गांवों में भाजपा नेताओं ने परिचर्चा की। इसका नेतृत्व बिहपुर के पूर्व विधायक ई.शैलेंद्र ने किया। बभनगामा, सुराहा और अरसंडी गांव में पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, प्रो.भोला कुंवर, सत्यप्रकाश झा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने सीएए को देशहित में बताया। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, जिला पार्षद घंटु ङ्क्षसह, भाजयुमो के मंडल महामंत्री चंद्रकांत चौधरी, मंडल मंत्री कल्याण झा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 और 19 में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर भाजपा नेता मुरारी चिरानियां ने बताया कि इस कानून से किसी को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह देश के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने किया। मौके पर प्रवेश कुमार यादव, सूरज कुमार, संदीप गुप्ता, मुन्ना महतो आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीएए पर जन जागरण के लिए गांवों में घूमे जिला भाजपा प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता पवन कुमार मिश्रा द्वारा शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जन जागरण कर सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत में जनता को बताया गया। साथ ही जनता से अपील की गई कि किसी के बहकावे में नहीं आएं। यह कानून नागरिकता देने वाला कानून है न कि लेने वाला। मौके पर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का बुकलेट भी वितरित किया गया। श्री मिश्रा ने दक्षिणी ग्रामीण मंडल के धांधी बेलारी पंचायत के असरगंज बाजार में भी जनता के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम का पत्रक बांट कर कानून के पक्ष में बता कर समर्थन मांगा। कुमैठा पंचायत में चौपाल लगाकर जनता के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में चर्चा कर जनता को बताया और समर्थन मांगा इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंशुमन कुमार, जिला किसान प्रकोष्ठ संयोजक सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षनाथ मिश्रा, अवध किशोर सिंह, मनोरंजन मिश्रा, अरविंद साह, मुकेश सिंह, केके झा, विनोद पासवान, विष्णुदेव तांती, कुमोदानंद झा, पुष्पराज मिश्रा, लाला साह, पुरुषोत्तम मिश्रा, गोपाल निराला, लखन लाल पासवान, रामजीवन मिश्रा, भूषण बाबा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

वरुण बने रंगरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण सिंह को बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रुंगटा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.