Move to Jagran APP

भागलपुर लोकसभा : चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने शुरू की नई परंपरा....

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत हर घर पर झंडा व स्टीकर भाजपा लगा रही है। 28 फरवरी को पार्टी मोटरसाइकिल रैली निकालेगी। तीन मार्च को गांधी मैदान में रैली होगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:11 PM (IST)
भागलपुर लोकसभा : चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने शुरू की नई परंपरा....
भागलपुर लोकसभा : चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने शुरू की नई परंपरा....

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में पार्टी आम लोगों से सुझाव लेगी। जिले से 42 हजार सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। सात विधानसभा क्षेत्रों से छह-छह हजार सुझाव पेटिका और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से 28 फरवरी तक लिए जाएंगे। इन सुझावों का अध्ययन कर पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

loksabha election banner

हुसैन मिरजानहाट स्थित एक विवाह भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुसैन ने पार्टी से मिले सुझाव पेटिका को दिखाया। कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत मकसद हर घर पर झंडा व स्टीकर लगाना है। 28 फरवरी को पार्टी मोटरसाइकिल रैली निकालेगी। तीन मार्च को गांधी मैदान में रैली होगी। पीरपैंती और नवगछिया से दो अलग-अलग ट्रेनें खुलेंगी। भाजपा नेता ने स्थानीय सांसद का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा की पूरी टीम शहीद रतन के परिवार के साथ है।

यह पहली घटना नहीं है कि शहीद के घर वे नहीं पहुंचे। इससे पूर्व भी एक और शहीद के अंतिम संस्कार में भाग नहीं लिए थे। हुसैन ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से मदद लेकर बिना प्रचारित किए शहीद परिवार को मदद करेगी। कहा कि मोदी ने भागलपुर को पुल दिया है। अब यहां के मतदाता पार्टी को यहां से फूल (कमल) देंगे। दावा किया कि  भागलपुर भाजपा परिवार ने शहीद परिवार को गोद लिया है। मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, लोकसभा पालक हरवंश मनी सिंह, नभय चौधरी, सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, मनीष दास, सदानंद मोदी, आलोक बंटू, मोंटी जोशी थे।

भाजपा ने घरों में लगाया स्टीकर और झंडा

भाजपा ने हमारा परिवार भाजपा परिवार के तहत मंगलवार को शहर के कई घरों में पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाया। पूर्व नगर अध्यक्ष विजय साह के घर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने स्टीकर चस्पा किया। मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि ईश्वर नगर मंडल के विभिन्न मुहल्लों में झंडा फहराया गया। भाजपा की टीम मिरजानहाट, जरलाही, महेशपुर भी गई। मौके पर संतोष कुमार, मनीष, सदानंद मोदी, योगेश पांडेय और श्यामल मिश्र भी थे।

छत पर फहराया झंडा
मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत सोमवार को भागलपुर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कार्यकर्ताओं की छत पर पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी समर्थित नारे लगाए। इसकी शुरुआत जनसंघ कालीन कार्यकर्ता दिवंगत शंकर लाल बाजोरिया के घर से किया गया। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्र, पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद साहा और संजय साह के घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर स्टीकर साटा गया। बरारी में आदित्री विवाह भवन, आनंदगढ़ पैलेस में झंडा फहराया गया। हुसैन व जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने ठाकुर परिवार के कई सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवव्रत घोष,  इंदूुभूषण झा, बबीता मिश्रा, विवेकानंद यादव, राजीव तिवारी, श्वेता सिंह, रेखा शाह, मधु दास,नारायण मिश्रा, संगीता सिन्हा, पंकज सिंह, श्रीनाथ सिंह, प्रदीप जैन, प्रणब दास,संजय दत्ता, पूनम भगत,अंजली घोष, अरुण भगत, आलोक बंटू, मोंटी जोशी, सुधीर भगत, राजेश टंडन, सुजीत घोष, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने चलाया सघन संपर्क अभियान

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा मंगलवार को यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर इन्होंने सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत सुल्तानगंज विधानसभा के दक्षिणी मंडल मे अशियाचक शक्ति केंद्र के नोनसर गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता भीर खुर्द के शक्ति केंद्र प्रभारी विजय सिंह के यहां मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत झंडा फहरा कर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर चिपकाया। इस दौरान साथ में वकील सिंह राजेंद्र शर्मा दक्षिण मंडल के महामंत्री मृत्युंजय सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल किसान युवा समिति के संयोजक कन्हाई झा युवा अध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। दक्षिणी मण्डल के कुमैठा मे भाजपा नेता हर्षनाथ मिश्रा के आवास पर भी उक्त कार्यक्रम के तहत झंडा और स्टीकर लगाया।

सुल्तानगंज विधानसभा के दक्षिण ग्रामीण मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत मंगलवार को प्रदेश कार्य समिति सह जिला प्रवक्ता पवन कुमार मिश्रा ने कार्यकत्र्ताओं के घर पर स्टीकर लगा भाजपा झंडे को फहराया। जिसमें पहले असियाचक पंचायत स्थित नोनसर गांव में महादलित परिवार जिनके दो बच्चों की मौत हो गई थी उनके पिता रामा मांझी से मिलकर परिवार के लिए हरसंभव मदद करने भरोसा दिया। इसके बाद उक्त गांव में ही जिला कार्य समिति सदस्य विजय कुमार सिंह और कुमैठा गांव में दक्षिण ग्रामीण अध्यक्ष हर्षनाथ मिश्रा, कुमोदानन्द झा एवं विनोद पासवान के घर पर स्टीकर लगा झंडा फहराया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडलए जिला किसान संयोजक सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, वकील, राजेन्द्र, मनोरंजन मिश्रा, गौतम यादव, विजय साह आदि कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.