Move to Jagran APP

अब बूथों पर अपना दम दिखाएगी भाजपा

स्थापना दिवस का कार्यक्रम पांच से सात अप्रैल तक मनाया जाएगा। सभी बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Apr 2018 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 03:40 PM (IST)
अब बूथों पर अपना दम दिखाएगी भाजपा

भागलपुर। भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है। स्थापना दिवस के बहाने भाजपा जिले के सभी बूथों पर अपना दम दिखाएगी। भागलपुर में जिला भाजपा इस मौके पर जनसंघ काल के वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी करेगी।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम पांच से सात अप्रैल तक मनाया जाएगा। सभी बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। इस मौके पर पार्टी की बैठकें भी होंगी और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जाएगा। इस बहाने आम लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।

पार्टी स्थापना दिवस के बहाने भाजपा संगठन को मजबूत करने पर लगी है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस पर मंडलवार बैठकों में नए कार्यकर्ता वरिष्ठ जनों से सुझाव लेंगे और उनके अनुभव का लाभ उठाएंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में वरिष्ठ जनों की पहचान करें जिन्हें पार्टी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन अलग-अलग मंडलों में होगा।

इसकी निगरानी के लिए जिला स्तर से भी पदाधिकारी जाएंगे। उधर, जिला महिला मोर्चा ने भी स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की है। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना सिन्हा ने कहा कि सभी प्रखंडों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। बूथ इकाई को भी मजबूत किया जाएगा। बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी का झंडा फहराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.