सेवा सप्ताह की तैयारियों में जुटी भाजपा, जानिए... कौन बने हैं इस कार्यक्रम के प्रमुख Bhagalpur News
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इसके लिए भागलपुर जिले में योजना बनाई जा रही है।
भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। जन्म दिन उत्सव की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सेवा सप्ताह की सफलता की रूपरेखा तैयार की गई और विचार विमर्श किया गया।
भाजपा ने संजीव सिंह को सेवा सप्ताह का प्रमुख बनाया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, वरिष्ठ नेता दीपक सिंह, जिला मंत्री विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव सिंह, लघु उद्योग मंच जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष देवव्रत घोष, चंदन पाण्डेय, मुकुल कुमार, अमरजीत साह, आदित्य पाण्डेय, प्यारे हिन्द आदि उपस्थित थे।
सेवा दिवस के रूप में मनेगी पीएम की जयंती
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बांका में भाजयुमो सेवा दिवस सप्ताह के रूप में मनाएगी। इसकी जानकारी भाजयुमो नेता रंजीत यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।