Move to Jagran APP

BJP वर्चुअल संवाद : बिहपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे उपमुख्‍यमंत्री, 12 जुलाई को होगा कार्यक्रम

Virtual rally नवगछिया के बिहपुर विधानसभा में वर्चुअल संवाद 12 जुलाई को होगा। इसमें दिल्‍ली और पटना से भाजपा नेता जुड़े। अध्‍यक्षता भाजपा के नवगछिया जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल कर

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:19 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:19 AM (IST)
BJP वर्चुअल संवाद : बिहपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे उपमुख्‍यमंत्री, 12 जुलाई को होगा कार्यक्रम

भागलपुर, जेएनएन। नवगछिया में भी वर्चुअल संवाद की तैयारी शुरू हो गई। यहां दो विधानसभा है। बिहपुर विधानसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। इस संवाद में पटना और दिल्‍ली से भी भाजपा ने बड़े नेता संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम 12 जुलाई को होगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि वर्चुअल संवाद को पटना से बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन संबोधित करेंगे। जिलाध्‍यक्ष ने बताया कि बिहपुर विधानसभा का कार्यक्रम पार्टी के जिला कार्यालय नवगछिया में होगा। इसकी तैयारी के लिए पिछले दिनों से बिहपुर में बैठक हुई। वहीं, शक्तिकेंद्र और बूथों पर भी सोशल नेटवर्क के माध्‍यम से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। पार्टी कार्यालय में आयोजित मुख्‍य समारोह में वरिष्‍ठ कार्यकर्ता आएंगे। शेष कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

पूर्व विधायक ई.शैलेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में सभी बूथस्तर पर अधिक से अधिक लोगों के पहुंचाने के लिए 37 पंचायतों के शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारी का मनोनयन किया गया है। नेटवर्क के हिसाब से बिहपुर या नवगछिया स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम होगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने कहा कि वर्चुअल संवाद के दौरान बिहपुर विस के सभी शक्तिकेंद्रों पर महिला मोर्चा की अहम भागीदारी रहेगी। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास, राजेश यादव, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश झा, प्रो.भोला कुंवर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

यहां के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। बिहपुर में राजद और गोपालपुर में जदयू के विधायक हैं। इस कारण भाजपा यहां पूरी तैयारी कर रही है। जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि दोनों विधानसभाओं पर भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी की है। पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा इस चुनाव में पार्टी यहां बेहतर प्रदर्शन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.