Move to Jagran APP

'अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी गंभीर'

सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ स्थित यात्री निवास धर्मशाला में भाजपा की भागलपुर और बांका स्तरीय लोकसभा की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के कई अधिकारी मौजूद थे। यहां राम मंदिर पर भी चर्चा हुई।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 04:55 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 04:55 PM (IST)
'अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी गंभीर'

भागलपुर (जेएनएन)। हाल में हुए पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की हार के बाद कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी है। हालांकि कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए मंत्री सहित पार्टी के कई बड़े नेता दिन रात दौरा कर रहे हैं। इस बीच राम मंदिर निर्माण की भी चर्चा होती है। पार्टी पदाधिकारी इस बात को लेकर गंभीर दिखते हैं कि राम मंदिर भाजपा का मुद्दा है और भव्य मंदिर का निर्माण भाजपा ही कराएगी।

loksabha election banner

सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ स्थित यात्री निवास धर्मशाला में भाजपा की भागलपुर और बांका स्तरीय लोकसभा की बैठक बांका भाजपाध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। मंत्री ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का कैंपस सेलेक्शन होता है। उन्होंने कहा कि राफेल पर कांग्रेस की झूठ का सुप्रीम कोर्ट ने पर्दाफाश कर दिया है। अब कार्यकर्ता इसे जनता तक पहुंचाएं।

राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि राम मंदिर बीजेपी के खाते से ही बनेगा। बीजेपी वोट बैंक और सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा के लिए देश हित सर्वोपरि है।

प्रदेश संगठन महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गए हैं। लेकिन जनता 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी दाल नहीं गलने देगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद पुतुल देवी ने कहा कि आगामी 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष अभी से कमर कस लें। तीन राज्यों के नतीजों से कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। हार से ही जीत का रास्ता निकलता है। आने वाले चुनाव में हम और बेहतर करेंगे और विपक्षी को करारी शिकस्त देंगे।

कार्यक्रम को पूर्व विस प्रत्याशी इंजीनियर ललन पासवान, डॉ मृणाल शेखर, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, विधान पार्षद डॉ एन के यादव, जिला भाजपाध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री रामनारायण मंडल, संगठन महामंत्री राधा मोहन शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद पुतुल देवी का स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर किया।

मौके पर मुंगेर प्रभारी कुमार प्रणय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, कृष्णामोहन शर्मा, संजय चौधरी, हर्षनाथ मिश्रा, नवीन कुमार बन्नी, कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, अश्वनी कुमार बंटी, सुबोध मिश्रा, प्‍यारे हिन्द समेत भारी संख्या में भाजपा के मण्डल ग्रामीण अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.