अटल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा अब 24 को
भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की श्रद्धाजलि सभा 24 को टाउन हॉल में मनाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने दी।
भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की श्रद्धाजलि सभा 24 को टाउन हॉल में मनाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में श्रद्धांजलि सभा 22 अगस्त को रखा गया था लेकिन बकरीद होने के कारण अब 24 अगस्त को किया जाएगा। शनिवार को जिला अध्यक्ष ने अपनी अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया। कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिंज्ञ के अलावा प्रखर वक्ता भी थे।
मालूम हो कि सड़क दुर्घटना में घायल रोहित लगभग तीन माह से बेड पर हैं। श्रद्धाजलि सभा को संपन्न कराने के लिए वे व्हील चेयर पर बैठकर बैठक का संचालन किया। बैठक में पुष्प अर्पित कर अटल जी को नमन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, जिला उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर किरण सिंह, आशा ओझा, दिलीप निराला, आनंद शुक्ला, अभय घोष, जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, प्रो. सुरेन्द्र अनल, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, मुकुल कुमार, सुधाशु शेखर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार, स्वच्छता प्रभारी श्यामल किशोर मिश्रा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष दास, देवव्रत घोष, सुनील सिंह,प्रणव दास, प्रियतम सिन्हा, अजित गुप्ता, मुकुल प्रियदर्शी, मुकेश हरि आदि उपस्थित रहे। उधर, युवा मोर्चा ने नया बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार, अश्विनी जोशी मोंटी, अजीत गुप्ता, सुमन ठाकुर, सुमित गुप्ता, मुकुल प्रियदर्शी, मोहित जैन, रोहित मिश्रा, ओम कुमार, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।