Move to Jagran APP

भाजपा नेता और अधिवक्ता पर महिला डॉक्टर से लगाया 50 लाख रंगदारी का आरोप, जानिए क्या है मामला...

भागलपुर में भाजपा नेता और अधिवक्ता पर महिला डॉक्टर ने 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। जोगसर थाने में दर्ज केस में महिला चिकित्सक ने रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जोगसर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 10:02 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 10:02 AM (IST)
भाजपा नेता और अधिवक्ता पर महिला डॉक्टर से लगाया 50 लाख रंगदारी का आरोप, जानिए क्या है मामला...
भागलपुर में भाजपा नेता और अधिवक्ता पर महिला डॉक्टर ने 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी पथ बोस पार्क निवासी डॉ. संगीता मेहता ने अपने पड़ोसी अधिवक्ता डॉ. राजीव कुमार सिंह पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। जोगसर थाने में दर्ज केस में महिला चिकित्सक ने 50 लाख की रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जोगसर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

loksabha election banner

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर भी केस में लगाए गंभीर आरोप

डॉ. संगीता मेहता ने दर्ज केस में अधिवक्ता डॉ. राजीव कुमार सिंह के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह समेत अंकित सिंह, राहुल चौहान, रमण झा पर रंगदारी वसूलने और रंगदारी नहीं देने पर झूठे मुकदमा दायर करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता डॉ. राजीव पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को डरा कर टीएनबी लॉ कॉलेज में शिक्षक बनने का आरोप लगाया गया है। महिला चिकित्सक ने दर्ज केस में कहा है कि राजीव सिंह खुद को अधिवक्ता बताते हैं जबकि जिला विधिज्ञ संघ ने उनकी सदस्यता रद कर दी है। महिला चिकित्सक का कहना है कि वह उनके मकान के बगल वाली गली में अपनी कार लगा कर आवाजाही बाधित कर रखी है। उन्होंने 31 जुलाई 2020 की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि उनकी क्लिनिक में घुसकर रोशन सिंह आदि के साथ उनके चिकित्सक पति को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। गालियां दी। हाथापाई कर अभद्र व्यवहार किया। जान का भय दिखा रंगदारी मांगी। महिला चिकित्सक ने इसकी पुष्टि के लिए सीसी कैमरे की फुटेज का जिक्र किया है।

उधर अधिवक्ता डॉ राजीव ने कहा कि संगीता मेहता और उनके पति मुकेश बिहारी की सृष्टि नर्सिंग होम का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। जिसकी जांच उनके आवेदन पर किया जा रहा है। उनकी तरफ से काफी प्रलोभन दिया गया। अपने स्वजातीय पुलिस अधिकारियों से दवाब दिलाया गया कि अर्जी वापस ले लें। लेकिन मैं सत्य पर अटल रहा तो उस पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से केस दर्ज करा दिया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक दंपती के मोबाइल और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बीते कुछ माह से हुई बातचीत की तकनीकी जांच करा ली जाए। सत्य सामने आ जाएगा। अतिक्रमण कर अवैध तरीके से नर्सिंग होम का निर्माण कराने वाली संगीता मेहता को अब भय सता रहा है कि भवन टूट जाएगा। ऐसे में दवाब बनाने के लिए केस कराया गया है। उधर भाजपा नेता रोशन सिंह ने कहा कि महिला चिकित्सक ने नर्सिंग होम निर्माण गलत तरीके से रास्ते को अतिक्रमण कर किया। गली वाले रास्ते से किसी की आवाजाही तक रोक रखी थी। जिसका लोगों की पहल पर विरोध जताने मैं भी विधि सम्मत तरीके से गया। बाद में उन्होंने हमारे उपर भी दवाब बनाने की कोशिश की। प्रलोभन दिया लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी। जनहित से जुड़े इस मामले को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाया। गलत कर रहे चिकित्सक दंपती ने अर्जी वापस लेने का दवाब बनाने के लिए केस दर्ज कराया है। लेकिन इससे वह विचलित नहीं होने वाले। मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए डीजीपी से मिलेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.