Move to Jagran APP

BJP : भाजयुमो विजयमित्रा नगर मंडल की इकाई गठित, जानें... किनको मिला स्थान

भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो ने अपनी जिला इकाई का गठन किया लिया हैं। साथ ही विजय मित्रा नगर मंडल में भी कार्यकर्ताओं को दायित्व दे दिया गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 01:56 PM (IST)
BJP : भाजयुमो विजयमित्रा नगर मंडल की इकाई गठित, जानें... किनको मिला स्थान

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विजय मित्रा नगर मंडल में इकाई का गठन हो गया है। विजय मित्रा नगर मंडल के भाजयुमो के अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि कार्यसमिति में चार उपाध्यक्ष, महामंत्री एक, मंत्री चार, कोषाध्यक्ष एक, प्रवक्ता एक, मीडिया प्रभारी एक, सोशल मीडिया प्रभारी एक, आइटी सेल संयोजक एक और एक कार्यालय मंत्री मनोनीत किए गए हैं। नवमनोनीत मंडल इकाई को भाजयुमो के जिलाध्‍यक्ष अजित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल शर्मा, प्यारे हिंद, संजीब कुमार, स्वेता सिंह, डॉ प्रीति शेखर, प्रिंस मंडल, विजय कुशवाहा, अभय वर्म्मन, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, हरिवंश मणि सिंह आदि ने बधाई दी है। अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि इकाई गठन करने और संबंधित कार्यकर्ताओं के नामों की चर्चा यहां के वरीय नेताओं से की गई है। सभी से सलाह लेकर बेहतर टीम बनाने का प्रयास किया गया है। टीम में हर वर्गों का ध्‍यान रखा गया है। कार्यकर्ताओं की योग्‍यता के अलावा पार्टी को ज्यादा से ज्यादा समय देने वाले लोगों को इस टीम में रखा गया है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि पार्टी और मजबूत होगी। 

loksabha election banner

नवमनोनीत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा विजय मित्रा नगर मंडल इकाई में शामिल कार्यकर्ताओं के नाम 

अध्यक्ष - मोहित सिंह

उपाध्यक्ष - गौरव कुमार, शैलेश मिश्रा, सानन गुप्ता और गौरव जायसवाल

महामंत्री - शुभम तिवारी

मंत्री - प्रकाश डोकानिया , निरंजन कुमार भारती, शुभम सिंह और रवि शर्मा

कोषाध्यक्ष - श्रवण भारद्वाज

प्रवक्ता - अभिमन्यू श्रीवास्तव

म‍ीडिया प्रभारी - रिंकू वर्मा

सोशल मीडिया प्रभारी - करण किशोर

आइटी सेल संयोजक - अंकित निकुंभ

कार्यालय मंत्री - सिद्धांत राय  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.