BJP: जिला परिषद उम्मीदवार के लिए प्रत्याशी के नामों का विचार
BJP भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में जिला परिषद उम्मीदवारों पर विचार किया गया। इस बीच प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं। प्रत्याशी पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क बना रहे हैं। जनसंपर्क भी जारी है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां तैयार हैं। भाजपा ने तो जिला परिषद के सीट पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा करने की योजना बनाई है। इस बार जिला परिषद सीट के लिए बिहार में हरेक सीटों पर भाजपा किसी एक उम्मीदवार को समर्थन करेगी। इसके लिए सभी सीटों पर भाजपा की विशेष नजर है। सुल्तानगंज में भाजपा की बैठक हुई। संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया है। इसी कड़ी में सुल्तानगंज जिला परिषद उत्तरी (10) की बैठक उत्तरी मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम की अध्यक्षता में तिलकपुर स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से आठ नामों को जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति बनी है। जिसमें कल्पना कुमारी, छोटी देवी, निशु कुमारी, सारिका सिन्हा, अर्चना कुमारी, रीना देवी, काजल कुमारी और पल्लवी कुमारी का नाम शामिल है। मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम ने बताया कि इन नामों को पहले जिला कार्यालय भेजा जाएगा। जिला स्तर से प्रत्याशियों के नाम प्रदेश कार्यालय भेजे जाएंगे। प्रदेश कार्यालय से ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। बैठक में विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण, विकास कुमार कर्ण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने शक्ति केंद्र में की बैठक
नवगछिया भाजपा ग्रामीण मंडल के शक्तिकेंद्र कदवा दियारा, खैरपुर कदवा एवं ढोलबज्जा शक्तिकेंद्र की बैठक की गई। इसमें पार्टी की आगामी कार्यक्रम तय की गई। बूथ स्तरीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, नवगछिया भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी,जिला परिषद नंदनी सरकार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह, प्रखंड महामंत्री आदित्य राज उर्फ शुभाशीष, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, शक्तिकेंद्र प्रमुख सुबोध सिंह, पंकज जायसवाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की गई। वहीं, जिला परिषद उम्मीदवारों पर भी विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शीघ्र ही सभी जिप सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी।