Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 पंचायतों को मिलाकर बनाया गया सहरसा नगर निगम, ये रहे बिहार के सभी 19 नगर निगमों के नाम

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 11:20 PM (IST)

    बिहार में नए नगर निगम के रूप में सहरसा मिला है। अब प्रदेश में नगर निगमों की संख्या 19 हो गई है। छह पंचायतों को जोड़कर सहरसा नगर निगम को ये दर्जा दिया गया है। इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है।

    Hero Image
    सहरसा नगर निगम पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर।

    जागरण टीम, सहरसा: नगर परिषद सहरसा को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद बन रही उहापोह की स्थिति पर शुक्रवार को विराम लग गया। नगर विकास आवास विभाग ने छह पंचायत को शामिल कर सहरसा को नगर निगम घोषित कर दिया है। अब इसे नगर निगम सहरसा जाना जाएगा। हालांकि, अभी इसमें कितने वार्ड होंगे, इसपर प्लान किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी मुताबिक, कितने वार्ड होंगे ये अभी फाइनल नहीं हुआ है। नगर परिषद में फिलहाल 40 वार्ड है। 24 नये वार्ड बनने की संभावना है। नये परिसीमन के अनुसार वार्ड का गठन होगा। नगर विकास-आवास विभाग ने पत्र जारी कर कहा कि अब नगर परिषद को नगर निगम सहरसा के नाम से जाना जाएगा।

    बिहार के 19 नगर निगमों के नाम

    1. पटना नगर निगम, वार्डों की संख्या-75

    2. मुजफ्फरपुर नगर निगम, वार्डों की संख्या-49

    3. भागलपुर नगर निगम, वार्डों की संख्या -51

    4. बिहारशरीफ नगर निगम, वार्डों की संख्या-51

    5. छपरा नगर निगम, वार्डों की संख्या-45

    6. दरभंगा नगर निगम, वार्डों की संख्या-48

    7. गया नगर निगम, वार्डों की संख्या-53

    8. आरा नगर निगम, वार्डों की संख्या-45

    9. बेगूसराय नगर निगम, वार्डों की संख्या-45

    10. कटिहार नगर निगम, वार्डों की संख्या- 45

    11. मुंगेर नगर निगम, वार्डों की संख्या-45

    12. पूर्णिया नगर निगम, वार्डों की संख्या-46

    13. सासाराम नगर निगम , वार्डों की संख्या-48

    14. बेतिया नगर निगम, वार्डों की संख्या- 46

    15. समस्तीपुर नगर निगम, वार्डों की संख्या-47

    16. मोतिहारी नगर निगम , वार्डों की संख्या-46

    17. सीतामढ़ी नगर निगम, वार्डों की संख्या-46

    18. मधुबनी नगर निगम

    19. सहरसा नगर निगम

    बता दें कि इससे पहले नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के पत्रांक 3741 दिनांक 28 दिसंबर 2021 के आलोक में इसके लिए 2011 की जनगणना के अनुसार दो लाख 16 हजार 491 जनसंख्या के आधार पर आपत्ति- सुझाव प्राप्त कर विभाग को भेज  गया था। राज्य के 84 में पांच नगर निकायों को यथास्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विखंडीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। परंतु नगर निगम को लेकर सरकार स्तर से अबतक जिला प्रशासन को कोई पत्राचार नहीं हुआ था। अब नगर विकास-आवास विभाग की ओर से पत्र जारी करते हुए नगर निगम सहरसा पर मुहर लगा दी है।