Move to Jagran APP

Bihar politics : संजय जायसवाल, शाहनवाज, विजय सिन्‍हा, राधा मोहन व सम्राट जुटे एक मंच पर, बोले- JDU का होगा जमानत जब्‍त

Bihar politics पूर्णिया में हुए अमित शाह के कार्यक्रम में संजय जायसवाल सैयद शाहनवाज हुसैन राधा मोहन सिंह सम्राट चौधरी मंगल पांडेय व विजय कुमार सिन्‍हा ने एक स्‍वर में कहा कि आगामी चुनाव में जदयू का जमानत जब्‍त हो जाएगा। इसकी पटकथा यहां से लिखी जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 04:09 PM (IST)
Bihar politics : संजय जायसवाल, शाहनवाज, विजय सिन्‍हा, राधा मोहन व सम्राट जुटे एक मंच पर, बोले- JDU का होगा जमानत जब्‍त
Bihar politics : भाजपा के बड़े नेताओं ने किया संबोधन।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। 23 सितंबर से दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए हुए थे। उन्‍होंने पूर्णिया में एक सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे किशनगंज गए। दो दिनों तक वहीं रुके।

loksabha election banner

पूर्णिया में अमित शाह की सभा में भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता आए थे। इस दौरान बिहार प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, राधा मोहन सिंह, सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय व विजय कुमार सिन्‍हा ने उसी मंच पर बिहार सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू समाप्‍त हो जाएगा। सभी ने कहा नीतीश कुमार के विश्‍वासघात किया है।

पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने भी जनभावना सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह आज देशवासियों के हृदय में बसते हैं। दोनों नेताओं की बदौलत आज देश का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से अमित शाह का दौरा पूर्णिया में निर्धारित हुआ है, तभी से विपक्षी दलों के नेता जनता के मन में तरह-तरह की गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे झगड़ा लगाने आ रहे हैं तो कुछ बता रहे हैं कि उनके आगमन से अस्थिरता फैलेगी। लेकिन यह सीमांचल वासियों का सौभाग्य है कि देश के गृह मंत्री यहां आ रहे हैं। उनके आगमन से इस पिछड़े क्षेत्र की तरक्की में और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता से बाहर आई है तब से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। भाजपा के मंत्री बेहतर शासन व्यवस्था में सहयोग कर रहे थे लेकिन नीतीश कुमार ने जनता के साथ विश्वासघात किय। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सीमांचल में शत-फीसद सीट भाजपा के खाते में जाएगी।

बिहार में जो भी विकास के काम हो रहे, केंद्र की देन

भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए लालू और नीतीश पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार को पलटू कुमार की संज्ञा देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने इसी पूर्णिया जिले में गत विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने घोषण की थी कि यह उनका अंतिम चुनाव है। लेकिन आज उन्हें प्रधानमंत्री बनने का भूत सवार हो गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगले चुनाव में उनकी उक्त घोषणा को सच साबित कर देना है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास लालू और नीतीश के भरोसे संभव नहीं है। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के क्षेत्र में आज जो विकास दिख रहा है, वह केंद्र की राशि का देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वायदा किया उस पर वे खरा उतरे हैं। लेकिन राज्य सरकार उसे अपना काम बता कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को आगामी 2024 और 25 में चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता दिलाने की अपील की।

राज्य के गांव -गांव तक पहुंचेगा जनभावना सभा का संदेश

जन भावना महासभा को बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद अमित साह पहली बार सीमांचल पहुंचे हैं। उनके आगमन से विरोधी दलों के नेता के अंदर बेचैनी है। गृह मंत्री बिहार क्यों आ रहे हैं। बिहार में भी सीमांचल में ही क्यों आए। उन्होंने वर्तमान नीतीश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि यह जनता के जनादेश के साथ धोखा हुआ है। इस धोखा के कारण जन आक्रोश उभरा है। जनता की अभिव्यक्ति है जनभावना सभा। उन्होंने कहा कि राज्य इस क्षेत्र से निकली जनता की आवाज अन्य जिलों तक पहुंचेगी। राज्य के गांव -गांंव तक पहुंचेगी। 2005 से लेकर अबतक सभी चुनाव में जनता ने विकास और के सुशासन के लिए मतदान किया था। जनता ने कानून के राज के लिए, आपराधिक तत्वों को बाहर रखने के लिए मतदान किया था। उन्होंने आगे कहा जनता ने राजद जैसी पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए मतदान किया था।अब येन केन प्रकारेण सत्ता में आने जो प्रयास किया जनता स्वीकार नहीं करेगी। जिसको जनता ने सत्ता से बाहर किया उसके गोद में बैठक वापस उसको सत्ता लाया गया है। एक बार राज्य विकास के रास्ते पर वापस लौटेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. संजय जायसवाल ने जोशीले अंदाज में जनभावना सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लालू और नीतीश जिस राह पर ले जा रहे हैं उससे राज्य का भला नहीं होने वाला है। लेकिन भाजपा बिहार को अनाथालय नहीं बनने देगी। केंद्र सरकार बिहार में एक बार फिर जंगलराज स्थापित नहीं होने देगी। डा संजय जायसवाल ने कहा कि जब नीतीश के साथ भाजपा सरकार चला रही थी तो पार्टी के मंत्रियों के विभाग में बेहतर काम हो रहा था। उनकी पार्टी लगातार कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुई थी। जब भी कहीं क्राइम होता तो भाजपा लगातार नीतीश कुमार से इसकी समीक्षा करते तथा उसे दुरुस्त करने के लिए दबाव बनाती लेकिन उन्हें यह नागवार गुजरता था। इसी वजह से वे पार्टी छोड़कर अलग हुए और जब से भाजपा सत्ता से बाहर हुई है राज्य में हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। उन्होंने भाजपा के साथ नहीं बिहार की जनता के जनादेश के साथ धोखा किया है। जनता अगले चुनाव में उन्हें माफ नहीं करेगी। कहा 2024 में फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और 2025 में बिहार की जनता लालू-नीतीश सरकार को उखाड़ फेकेगी।

सीमांचल की जनता लें परिवर्तन का संकल्प

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्‍हा ने जनभावना सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों से इस बार बिहार में बदलाव का संकल्प दिलाया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। कहा कि बिहार में जो विकास दिख रहा है वह केंद्र सरकार की देन है। लेकिन नीतीश कुमार जंगलराज वाली सरकार के साथ जाकर एक बार फिर बिहार को पीछे ले जाने का काम कर रहे हैं। राज्य में एक बार फिर आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जनता अपने को असुरक्षित महसूस करने लगी है। ऐसे में जनता को अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा। कहा कि आगामी 2024 और 2025 में नीतीश और लालू को सबक सिखाएं और भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाएं तभी बिहार का विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने अबकी बार भाजपा सरकार का भी नारा दिया।

मोदी सरकार में बेहतर हुई है अर्थव्यवस्था: राधामोहन सिंह

इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जन भावना सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह ने वर्तमान नीतीश सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने सरकार जनता के भावना के विपरीत बना है। बिना नाम लिए कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां अपने परिवार को मजबूत करती है जबकि भाजपा राष्ट्र मजबूती की बात करती है। अगर बेहतर समाज का निर्माण करना है भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा बेहतर समाज निर्माण के लिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा। वर्तमान केंद्रीय सरकार के समय में अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है। विदेशों से संबंध बेहतर हुए हैं। कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास हुआ है। आने वाले समय में जनता निश्चित रूप से धोखा देने वालों को माफ नहीं करेगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार वैसे राज्यों में विकास तेजी से हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.